CricketIndia

गुजरात के खिलाफ जीत के बाद ‘सरपंच साहब’ श्रेयस अय्यर से नाराज BCCI ने ठोका जुर्माना, ये रही वजह

BCCI Fine Shreyas Iyer PBKS

BCCI impose fine on Shreyas Iyer: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल रात गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) का सामना पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम से हुआ. पंजाब किंग्स ने इस मैच को अंतिम ओवर में 5 गेंद शेष रहते ही अपने नाम कर लिया. हालांकि पंजाब किंग्स की जीत की खुशी उस समय मातम में बदल गई, जबकि टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) पर बीसीसीआई (BCCI) ने तगड़ा जुर्माना ठोका है.

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) से गलती हो गई है. पहले ही मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान ने ये गलती की है, इसी वजह से बीसीसीआई ने सिर्फ फाइन लगाकर छोड़ दिया है, लेकिन आगे भी उन्होंने ये गलती दोहराई तो बैन लग सकता है.

Shreyas Iyer ने पिछले साल भी की थी ये गलती

श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) साल 2025 में पंजाब किंग्स के कप्तान बने थे. पिछले सीजन भी उनके ऊपर स्लो ओवर रेट के चलते 2 बार फाइन लगाया गया था. पहली गलती पर उन्होंने 12 लाख का जुर्माना भरा था तो वहीं दूसरी गलती पर उनसे 24 लाख का फाइन वसूला गया था.

अगर कोई टीम तय समय सीमा के अंदर अपने 20 ओवर खत्म करने में कामयाब नहीं हो पाती है, तो इसे टीम के कप्तान की गलती माना जाता है. ऐसे में अगर पंजाब की टीम एक बार और स्लो ओवर रेट के लिए गलती करती है तो अय्यर से दोगुना जुर्माना वसूला जाएगा.

कैसा रहा मैच का हाल

पंजाब किंग्स ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने शुभमन गिल के 39 और जॉस बटलर के 38 रनों की बदौलत गुजरात ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए, इस दौरान पंजाब किंग्स के लिए युजवेंद्र चहल ने 2 और विजयकुमार वैशाख ने 3 विकेट चटकाए.

इसके बाद पंजाब किंग्स की टीम बल्लेबाजी के लिए उतरी और ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑलराउंडर कूपर कोनोली ने 44 गेंदों में 72 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर अकेले दम पर पंजाब किंग्स को जीत दिला दी. कूपर कोनोली के अलावा प्रभसिमरन सिंह ने 37 रनों की पारी खेली और पंजाब किंग्स ने 3 विकेट से इस मैच को 5 गेंद शेष रहते जीत लिया. गुजरात के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट झटके.

 भारत छोड़ अब इस देश के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? बोर्ड ने दिया खेलने का ऑफर

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply