BollywoodIndia

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर कहर जारी, 14वें दिन भी शानदार कमाई, 900 करोड़ पार कर बनी रिकॉर्ड मशीन

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर कहर जारी, 14वें दिन भी शानदार कमाई, 900 करोड़ पार कर बनी रिकॉर्ड मशीन

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 14: धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार धमाल मचा रही है। रणवीर सिंह की यह स्पाई थ्रिलर फिल्म रिलीज के दो हफ्ते बाद भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल हो रही है। पहले हफ्ते में रिकॉर्डतोड़ कमाई करने के बाद दूसरे हफ्ते में भी फिल्म की रफ्तार थमी नहीं है। हालांकि कलेक्शन में हल्की गिरावट आई है, लेकिन फिल्म अब भी मजबूत पकड़ बनाए हुए है।

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणवीर सिंह की फिल्म ने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे बुधवार को करीब 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 920.02 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। वहीं ग्रॉस कलेक्शन 1100 करोड़ के पार चला गया है। यह आंकड़े साफ बताते हैं कि फिल्म अब 1000 करोड़ नेट क्लब की ओर तेजी से बढ़ रही है।

धुरंधर 2 ने पहले हफ्ते में ही तोड़े कई रिकॉर्ड

फिल्म ने पहले हफ्ते में ही 674.17 करोड़ रुपये की कमाई कर कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया था। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने अपनी दमदार कहानी और एक्शन के दम पर दर्शकों का दिल जीत लिया है। यही वजह है कि वर्किंग डेज में भी फिल्म की कमाई लगातार बनी हुई है। धुरंधर 2 अब कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ चुकी है और अब इसका अगला लक्ष्य बाहुबली 2 का लाइफटाइम कलेक्शन है। 1030 करोड़ के इस आंकड़े को पार करने के लिए फिल्म को अभी करीब 110 करोड़ रुपये और कमाने हैं। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए यह लक्ष्य जल्द हासिल होता नजर आ रहा है।

ये भी पढ़ें- बिना गुरु के सीखा डांस, भूखे पेट स्टेशन पर गुजारी रातें, ऐसे बने रेमो डिसूजा डांस के सुपरस्टार

दमदार कहानी और स्टार कास्ट बनी सफलता की वजह

फिल्म में रणवीर सिंह एक बार फिर हमजा के किरदार में नजर आ रहे हैं, जिसकी बैकस्टोरी को इस पार्ट में और गहराई से दिखाया गया है। धुरंधर 2 में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं। रणवीर सिंह की फिल्म की शानदार परफॉर्मेंस और दर्शकों का लगातार मिल रहा प्यार यह साफ संकेत दे रहा है कि ‘धुरंधर 2’ आने वाले दिनों में और भी बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply