CricketIndia

लॉयलिटी के मामले में इस मूलांक और भाग्‍यांक वाली लड़कियों को कोई नहीं दे सकता मात, आखिरी दम तक निभाती हैं साथ


न्यूमेरोलॉजी में एक ऐसा अंक बताया गया है जिसे वफादारी की मिसाल माना जाता है. इस मूलांक और भाग्‍यांक वाली लड़कियां अपने पार्टनर के प्रति बेहद लॉयल होती हैं और हमेशा उसका साथ निभाती हैं. भरोसमंद पार्टनर मिलना और उसका हमेशा साथ निभाना बड़ी नेमत होती है. अंक शास्‍त्र में एक ऐसे अंक का जिक्र किया गया है, जिसकी मूलांक और भाग्‍यांक वाली लड़कियां अपने पार्टनर को बेइंतहां प्‍यार करने वाली होती हैं. प्रेमी हो या पति वे हर हाल में उसका साथ निभाती हैं.

मूलांक और भाग्‍यांक कैसे निकालें?
मूलांक व्‍यक्ति की जन्‍मतारीख का जोड़ होता है. वहीं भाग्‍यांक बर्थडेट, महीने व साल का जोड़ होता है. जैसे – किसी भी महीने की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्‍मे लोगों का मूलांक 2 होता है. वहीं किसी व्‍यक्ति का जन्‍म यदि 29 मार्च 1999 को हुआ है तो उसका भाग्‍यांक निकालने के लिए तारीख, महीने और साल तीनों को जोड़ा जाएगा. तारीख 29 (2+9= 11, 1+1=2), महीना 3, साल 1999 (1+9+9+9= 28, 2+8=10, 1+0=1). इसके बाद इन सभी को जोड़ेंगे 2+3+1= 6. यानी कि 29.3.1999 को जन्‍मे व्‍यक्ति का भाग्‍यांक 6 होगा.

मूलांक 2 वाली लड़कियां होती हैं सबसे वफादार
मूलांक 2 और भाग्‍यांक 2 वाली लड़कियां बहुत वफादार होती हैं. वे हर हाल में अपने पार्टनर का साथ देती हैं. मुश्किल समय में भी उसका साथ नहीं छोड़ती हैं. इसलिए मूलांक 2 या भाग्‍यांक 2 की लड़कियों को बेस्‍ट पार्टनर की श्रेणी में रखा जा सकता है.

चंद्रमा का प्रभाव और स्वभाव
अंक 2 के स्‍वामी चंद्रमा है. चंद्रमा के प्रभाव से ये लड़कियां काफी इमोशनल और सेंसेटिव होती हैं. वे अपने पार्टनर को बहुत प्‍यार करती हैं. वे धोखा बर्दाश्‍त नहीं कर पाती हैं. साथ ही ये बेहद मासूम होती हैं और इन्‍हें आसानी से कोई भी बेवकूफ बना देता है. इस कारण प्‍यार में धोखा भी खाती हैं.

इन नंबरों के साथ होती है बेस्ट ट्यूनिंग
मूलांक 2 या भाग्‍यांक 2 वाली लड़कियों के लिए 1, 3, 5, 6 और 7 नंबर वाले लड़के अच्‍छे पार्टनर साबित होते हैं. इनके साथ अच्‍छी कम्‍पेटिबिलिटी रहती है और खुशहाल जीवन बीतता है. अपना पार्टनर चुनते समय उसका मूलांक और भाग्‍यांक भी चैक कर सकती हैं.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply