IndiaUttar Pradesh

मुरादाबाद में एनकाउंटर, पकड़ा गया 50 हजार का इनामी बदमाश

मुरादाबाद में एनकाउंटर, पकड़ा गया 50 हजार का इनामी बदमाश

मुरादाबाद में एनकाउंटर, पकड़ा गया 50 हजार का इनामी बदमाश

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) फील्ड यूनिट मेरठ और मुरादाबाद पुलिस की संयुक्त टीम को आज एक बड़ी कामयाबी मिली। इस टीम ने साहसिक कार्रवाई करते हुए कुख्यात उधम सिंह गैंग के शार्प शूटर आशु उर्फ मोंटी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ में बदमाश आशु उर्फ मोंटी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गिरफ्तार अपराधी आशु उर्फ मोंटी मीरापुर कला, हापुड़ का रहनेवाला है। उसपर हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती और लूट जैसे करीब 36 जघन्य अपराध दर्ज हैं। हाल ही में उसने मुरादाबाद के एक नामी बिजनेसमैन से से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी और उन पर जानलेवा हमला भी किया था। इस मामले में पुलिस उसे तलाश रही थी। पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
पुलिस की जांच में पता चला है कि आशु चड्ढा वर्ष 2010 में पहली बार हत्या के केस में जेल गया था। जेल के अंदर ही उसका संपर्क पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात उधम सिंह गैंग से हुआ। जमानत मिलने पर जेल बाहर आने के बाद उसने अपराध को ही अपना पेशा बना लिया और गैंग के लिए सक्रिय रूप से हत्या और लूट जैसी वारदातों को अंजाम देने लगा।
आशु के खिलाफ मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर और मुरादाबाद के विभिन्न थानों में भारतीय दंड संहिता (IPC) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत 36 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply