
Image Source : FREEPIK
गर्मियों के मौसम में अक्सर तरबूज खाने की सलाह दी जाती है। आपको बता दें कि तरबूज की जगह तरबूज के जूस का सेवन भी किया जा सकता है। तरबूज के जूस में पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है, जो आपकी सेहत को चौतरफा लाभ पहुंचा सकती है। आइए जानते हैं कि अगर तरबूज के जूस को सही मात्रा में और सही तरीके से डाइट प्लान में शामिल किया जाए, तो आपके शरीर पर क्या-क्या प्रभाव पड़ सकता है?
लू से बचाव- गर्मी के बढ़ते प्रकोप की वजह से लू का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। अगर आप लू की चपेट में आने से बचना चाहते हैं, तो तरबूज का जूस पी सकते हैं। गर्मियों के मौसम में शरीर में पानी की कमी पैदा हो सकती है और डिहाइड्रेशन हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि तरबूज का जूस डिहाइड्रेशन के खतरे को भी कम कर सकता है।
मजबूत बनाए दिल की सेहत- क्या आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है? अगर हां, तो तरबूज का जूस ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकता है। अगर आप अपने दिल की सेहत को मजबूत बनाए रखना चाहते हैं, तो अपने डाइट प्लान में तरबूज के जूस को शामिल कर सकते हैं। तरबूज के जूस में कम कैलोरी और उच्च पानी की मात्रा होती है और यही वजह है कि वजन घटाने के लिए इस जूस को पीने की सलाह दी जाती है।
कब पिएं तरबूज का जूस- तरबूज के जूस को सुबह या फिर दोपहर में डाइट प्लान का हिस्सा बनाया जा सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक ताजे तरबूज के जूस का सेवन करना चाहिए। इस बार गर्मियों के मौसम में आप भी तरबूज का जूस पिएं और कुछ ही दिनों में खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस करें। आपको बता दें कि तरबूज के जूस को सेहत के साथ-साथ त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Satya Report किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।



