IndiaUttar Pradesh

यूपी में फिर बिगड़ने वाला है मौसम, 3 दिन तक गरज के साथ बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

यूपी में फिर बिगड़ने वाला है मौसम, 3 दिन तक गरज के साथ बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

यूपी में फिर बिगड़ने वाला है मौसम, 3 दिन तक गरज के साथ बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ की वजह से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, तीन अप्रैल से 5 अप्रैल तक यूपी में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। इसके साथ कई जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। प्रदेश में 50-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, तीन और चार अप्रैल को पश्चिमी यूपी के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं पूर्वी यूपी (पूर्वांचल) के जिलों में चार और पांच अप्रैल को मौसम खराब होगा। इस दौरान कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना बन रही है। इसके साथ ही ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी यूपी के जिलों में 4 और 5 अप्रैल को 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं सकती हैं। हवा गति 70 किमी प्रति घंटा भी पहुंच सकती है। आंधी और बारिश से किसानों की परेशानी बढ़ सकती है। गेंहूं की कटाई और मड़ाई करने वाले किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
शुक्रवार से रविवार तक अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, एटा, कासगंज, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, आजमगढ़, जौनपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, संत रवि दास नगर, फर्रुखाबाद, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं , बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद में आंधी के साथ बारिश की संभावना है। कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं।
बता दें कि मंगलवार को यूपी के कई जिलों बारिश हुई। जौनपुर और प्रयागराज समेत कुछ जिलों में ओले भी गिरे। राज्य की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यूपी में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply