
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के प्रमुख एक्सप्रेसवे पर सफर करना अब महंगा हो गया है। यात्रियों के लिए टोल दरों में संशोधन किया गया है। एक अप्रैल 2025 से नई दरें लागू हो गई हैं, जिनमें अलग-अलग श्रेणी के वाहनों के लिए टोल शुल्क निर्धारित किया गया है। ये संशोधित दरें आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर लागू होंगी। यूपी एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (UPEIDA) की ओर से इस संबंध में सूचना जारी की गई है।
यूपीडा की ओर से जारी टोल टैक्स की संशोधित दरें एक्सप्रेसवे के एंट्री पॉइंट से एक्जिट पॉइंट तक के लिए निर्धारित किए गए हैं। एक्सप्रेसवे पर विभिन्न श्रेणियों के वाहनों के लिए अगल-अलग टोल दरों का निर्धारित किया गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 की तुलना में वर्तमान वित्तीय वर्ष 2026-27 में टोल दरें 5 से 85 रुपये तक महंगी हो गई हैं।
आगरा एक्सप्रेसवे पर टू व्हीलर के 335 रुपये
आगरा एक्सप्रेसवे के लिए टोल दरों को जारी कर दिया गया है। इस एक्सप्रेसवे पर टू व्हीलर, थ्री व्हीलर और ट्रैक्टर की टोल दरों को 335 रुपये निर्धारित किया गया है।
आगरा एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स दर (राशि रुपये में)
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर समान दर
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर दो पहिया और तीन पहिया वाहनों के लिए टोल टैक्स में कोई वृद्धि नहीं की गई है। इसको लेकर दर 350 रुपये पहले से निधारित है।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स दर (राशि रुपये में)
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर दर 315 रुपये
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को दोपहिया या तीन पहिया वाहनों से पार करने के लिए 315 रुपये खर्च करने होंगे। इस एक्सप्रेसवे पर नए वित्तीय वर्ष में टोल दरों में कोई वृद्धि नहीं हुई है।
बुलंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स दर (राशि रुपये में)
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर कार दौड़ाना महंगा
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर कार दौड़ाना महंगा हो गया है। इस लिंक एक्सप्रेसवे पर कार के टोल टैक्स में पिछले वर्ष की तुलना में 10 रुपये की वृद्धि की गई है।



