CrimeIndia

कटनी में गुंडागर्दी पड़ी भारी! सरकारी काम में बाधा डालने वाले सीधे पहुंचे जेल

कटनी : ढीमरखेड़ा पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है .

दिनांक 11 मार्च 2026 को ग्राम पंचायत कटेरिया में ग्राम सचिव सोने सिंह अपने शासकीय कार्य में व्यस्त थे.तभी गांव के नानबाई और शेषनारायण गोंड वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए काम में बाधा डालने लगे.

इस घटना की शिकायत 27 मार्च को थाना ढीमरखेड़ा में दर्ज कराई गई.

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की.काफी समय तक फरार रहने के बाद, पुलिस टीम ने 2 अप्रैल 2026 को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उन्हें जिला जेल कटनी भेज दिया गया.

पहले भी कर चुके थे हरकत

बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी पंचायत भवन में ताला लगाकर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर चुके थे। प्रशासन के समझाने के बाद भी वे नहीं माने और लगातार अड़ीबाजी करते रहे.

किसके नेतृत्व में हुई कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और एसडीओपी के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी अभिषेक चौबे के नेतृत्व में की गई.

इन पुलिसकर्मियों की रही खास भूमिका

इस कार्रवाई में जयपाल सिंह, पंकज, देवेंद्र अहिरवार, शालिनी राजपूत और रिंकी दाहिया का विशेष योगदान रहा.

कानून से ऊपर कोई नहीं.शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply