

मुलेठी (Licorice) एक औषधीय पौधा है, जिसकी जड़ों का उपयोग सदियों से आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा में किया जाता रहा है। इसका वैज्ञानिक नाम Glycyrrhiza glabra है। यह अपनी मिठास और औषधीय गुणों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध है। मुलेठी को एक ‘सुपरफूड’ की तरह देखा जाता है क्योंकि यह शरीर को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। यह खांसी, गले की खराश और ब्रोंकाइटिस में रामबाण है। यह फेफड़ों में जमे बलगम को ढीला करने में मदद करती है। आसान शब्दों में कहें तो ये किसी अमृत से कम नहीं है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं मुलेठी के सेवन से क्या क्या फायदे मिलते हैं।
1. गले की खराश और खांसी में राहत
मुलेठी का सबसे आम उपयोग गले से जुड़ी समस्याओं के लिए किया जाता है। यह गले में सूजन और खराश को कम करती है। सूखी खांसी में मुलेठी का टुकड़ा चूसने से तुरंत आराम मिलता है। यह कफ को पतला करके शरीर से बाहर निकालने में मदद करती है।
2. पाचन तंत्र के लिए वरदान
पेट की समस्याओं के लिए मुलेठी रामबाण इलाज है। मुलेठी पेट में जलन और एसिड रिफ्लक्स को कम करती है। इसमें एंटी-अल्सर गुण होते हैं, जो पेट के घावों को भरने में मदद करते हैं। यह कब्ज और पेट फूलने जैसी समस्याओं में भी सहायक है।
3. रोग प्रतिरोधक क्षमता
मुलेठी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-वायरल गुण होते हैं। इसका नियमित सेवन शरीर को संक्रमण से लड़ने की शक्ति देता है। यह शरीर के ऊर्जा स्तर को बढ़ाने में मदद करती है।
4. त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद
मुलेठी का इस्तेमाल स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। मुलेठी के पाउडर का लेप लगाने से त्वचा के दाग-धब्बे कम होते हैं और रंगत साफ होती है। मुलेठी को तिल के तेल या दूध के साथ मिलाकर लगाने से बालों का झड़ना कम हो सकता है।
5. हृदय स्वास्थ्य और कोलेस्ट्रॉल
मुलेठी ब्लड में कोलेस्ट्रॉल के लेवल को नियंत्रित करने में मदद करती है। इससे हृदय रोगों का खतरा कम होता है और ब्लड फ्लो बेहतर होता है।



