IndiaTrending

‘रामायण’ टीजर में रणबीर कपूर को दादी ने बताया “आलिया का पति”, क्यूट वीडियो हुआ वायरल

‘रामायण’ टीजर में रणबीर कपूर को दादी ने बताया “आलिया का पति”, क्यूट वीडियो हुआ वायरल

Grandma Called Ranbir Alia Bhatt Husband : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद क्यूट और मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें नई और पुरानी पीढ़ी के बीच का दिलचस्प तालमेल देखने को मिलता है। वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है, जहां एक पोती अपनी दादी को हाल ही में रिलीज हुए रामायण के टीजर दिखा रही होती है।

2 अप्रैल 2026 को आए इस टीजर में जैसे ही रणबीर कपूर स्क्रीन पर नजर आते हैं, पोती दादी से पूछती है कि ये कौन है- और यहीं से शुरू होता है वीडियो का सबसे मजेदार हिस्सा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Suhani Bisht (@suhanibeee)

रणबीर कपूर को नहीं पहचान पाईं दादी, बोलीं- आलिया भट्ट का पती

दादी कुछ सेकंड सोचने के बाद रणबीर कपूर को ‘श्रीराम’ के रूप में पहचानने के बजाय उन्हें आलिया भट्ट का पती बता देती हैं। दादी का यह जवाब सुनकर पोती हंस पड़ती है और यही पल सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है।

इस वीडियो को Suhani Bisht (@suhanibeee) ने शेयर किया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं और हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। कई यूजर्स का मानना है कि दादी भले ही किरदार नहीं पहचान पाईं, लेकिन वह बॉलीवुड की खबरों से पूरी तरह अपडेटेड हैं।

लोगों ने वीडियो देख दादी के जवाब को ‘क्यूट’ बताया

वीडियो पर लोगों ने जमकर प्यार लुटाया है और दादी के जवाब को ‘क्यूट’ बताया है। कुछ यूजर्स ने मजाक में कहा कि हर आदमी की पहचान इसी तरह होनी चाहिए, जबकि कई लोगों ने इस पल को बेहद प्यारा बताया। वहीं, कुछ लोग रणबीर कपूर के ‘श्रीराम’ के किरदार को लेकर भी चर्चा कर रहे हैं और उनकी तुलना रामायण से कर रहे हैं।

हालांकि, फिल्म का टीजर अभी छोटा है और पूरी फिल्म दिवाली 2026 पर रिलीज होगी, इसलिए दर्शकों को रणबीर की परफॉर्मेंस का सही आकलन करने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। फिलहाल, यह वीडियो लोगों के चेहरे पर मुस्कान जरूर ला रहा है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply