CrimeIndia

रीवा पुलिस ने किया अंधे हत्या का खुलासा, गला काट कर उतारा मौत के घाट

रीवा: ‘कटे जूते’ ने खोला सिर कटी लाश का राज, चोरी पकड़े जाने के डर से पड़ोसी ने की थी जघन्य हत्या बिछिया थाना क्षेत्र के लोही ब्रिज के पास हुई एक महिला की नृशंस हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। अपराधी ने पहचान छिपाने के लिए महिला का सिर धड़ से अलग कर दिया था, लेकिन कानून के लंबे हाथों से वह बच नहीं सका। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बीते दिनों बिछिया थाना अंतर्गत लोही ब्रिज के पास ग्रामीणों को एक महिला की बिना सिर वाली लाश मिली थी। इस खबर से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और मृतिका की पहचान लीलावती पटेल (50 वर्ष) के रूप में हुई। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक खेत से महिला का सिर बरामद किया।

जब पुलिस की टीम मृतिका के घर पहुंची, तो वहां भारी मात्रा में खून फैला हुआ था। शुरुआती जांच में ही यह साफ हो गया था कि महिला की हत्या किसी धारदार हथियार से घर के अंदर ही की गई है और बाद में साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से सिर को काटकर दूर फेंक दिया गया। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 103(1) और 238(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने और स्थानीय लोगों से पूछताछ शुरू की। इसी दौरान पुलिस की नजर कटे हुए जूते के निशानों पर पड़ी। बारीकी से की गई तकनीकी जांच और मुखबिरों की सूचना पर पुलिस को मृतिका के पड़ोसी राजा केवट (30 वर्ष) पर संदेह हुआ।
घटना स्थल पर मिले पदचिह्नों और आरोपी के पास मिले कटे हुए जूते का मिलान होना इस केस का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। पुलिस हिरासत में आते ही आरोपी राजा केवट टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपी ने बताया कि वह चोरी की नीयत से लीलावती पटेल के घर में घुसा था। चोरी करते समय अचानक महिला की नींद खुल गई और उसने आरोपी को पहचान लिया।
पकड़े जाने के डर से राजा ने धारदार हथियार से महिला का गला रेत कर उसकी हत्या कर दी।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply