IndiaUttar Pradesh

अब शीतलहर के साथ पड़ेगी कड़ाके की सर्दी, कोहरा और घना होने के आसार, पढ़ें लेटेस्ट वेदर अपडेट

Cold Wave To Intensify With Severe Cold Fog And Dense Fog Expected Read Latest Weather Updates

12 December 2025 Ka Mausam: पहाड़ों पर अगले 48 से 72 घंटों में नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की एंट्री होने की संभावना है। इसके प्रभाव से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इस नए वेदर सिस्टम के प्रभाव के चलते उत्तर भारत में शीतलहर के साथ कड़ाके की सर्दी पड़ेगी। आईएमडी ने दक्षिण भारत में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर भारत के राज्यों में सर्दी असर बढ़ाएगी। कोहरा अपने चरम स्तर की ओर बढ़ेगा। आईएमडी के अनुसार हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार में मौसम तेजी से बदलेगा। इससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी। वहीं, पहाड़ों पर 13 दिसंबर से फिर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के दस्तक से हल्की बारिश और बर्फ गिरने की संभावना है। इसके असर से कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गलन वाली सर्दी पड़ेगी। 12 दिसंबर से तमिलनाडु, केरल, लक्ष्यद्वीप में हल्की और अंडमान निकोबार एवं द्वीप समूह में भारी बारिश का अलर्ट है।

दिल्ली में औसत से कम तापमान

दिल्ली-एनसीआर में सर्दी का असर है। एक्यूआई 300 के आसपास है। यह खराब श्रेणी में आता है। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री रह सकता है। यह इस मौसम के औसत से 1.0 डिग्री कम है। अधिकतम तापमान 24 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। आसमान साफ है। शनिवार को हल्की धुंध छाए रहने का पूर्वानुमान है। सीपीसीबी के अनुसार, एक्यूआई शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर श्रेणी में वर्गीकृत है।

UP में 2 दिन चलेंगी तेज हवाएं

अगले सप्ताह से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आंशिक तौर पर बादलों की आवाजाही हो सकती है। अगले 2 दिन तेज सर्द हवाएं चलेंगी। ग्रामीण इलाकों में घना कोहरा छाएगा। जिन जिलों में तापमान सबसे कम है, वहां पाला गिरने की स्थिति बनती जा रही है। आईएमडी के मुताबिक दिन में शीतलहर से शाम को सिहरन वाली सर्दी का एहसास हो रहा है।

नागौर में पांच डिग्री पहुंचा पारा

राजस्थान के अनेक हिस्सों में सर्दी का दौर जारी है। फतेहपुर में पारा चार डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज न्यूनतम तापमान नागौर में पांच डिग्री, लूणकरणसर में 5 डिग्री, दौसा में 6 डिग्री, जालोर में 6 डिग्री, करौली में 6.5 डिग्री, सिरोही में 6.5 डिग्री, पाली में 7 डिग्री, झुंझुनू में 7.5 डिग्री रहा। जयपुर में 10 डिग्री रहने की उम्मीद है। आईएमडी के मुताबिक अधिकतर भागों में अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वैसे, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से अगले दो-तीन दिन आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। उत्तर पश्चिमी भारत की कुछ भागों में एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 18 से 20 दिसंबर के आसपास सक्रिय हो सकता है।

पंजाब में भी सामान्य से नीचे तापमान

पंजाब के कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है। फरीदकोट में सबसे कम तापमान दर्ज किया जा रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री है। कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ डिग्री नीचे है। अमृतसर में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री, लुधियाना में 6.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से थोड़ा कम है। पटियाला में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से दो डिग्री कम है। पठानकोट में न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री, बठिंडा में 6.2 डिग्री और गुरदासपुर में सात डिग्री रहा। चंडीगढ़ में पारा 6.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री कम है।

हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप

हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप जारी है। आईएमडी के मुताबिक अंबाला में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री, हिसार में 6.4 डिग्री, करनाल में 6.5 डिग्री, नारनौल में छह डिग्री, रोहतक में 7.8 डिग्री, भिवानी में 7.5 डिग्री और सिरसा में 7.2 डिग्री दर्ज किया गया। 15 दिसंबर के बाद पहाड़ों पर कमजोर होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण थोड़ा तापपाम बढ़ेगा, लेकिन आसमान साफ होते सर्द हवाओं के झोंके परेशान करेंगे।

घर से निकलने से पहले जान लें IMD का अलर्ट, 5 दिनों तक शीतलहर और कोहरे की चेतावनी

श्रीनगर में तापमान गिरकर शून्य से 2 डिग्री नीचे

कश्मीर के अधिकांश इलाकों में तापमान गिरने से रात में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। कई हिस्सों में हल्की धुंध छाई रही। श्रीनगर में तापमान गिरकर शून्य से 2 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है। मौसम विभाग ने बताया कि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.2 डिग्री, कुपवाड़ा में पारा शून्य से 4 डिग्री, कोकरनाग में तापमान शून्य से 1 डिग्री, पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। गुलमर्ग में तापमान में 0 डिग्री पर पहुंच गया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply