
Ruturaj Gaikwad: आईपीएल 2026 (IPL 2026) में कल रात चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का सामना पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम से हुआ, जहां चेन्नई सुपर किंग्स ने आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) और शिवम दुबे (Shivam Dube) की विस्फोटक पारी की बदौलत 209 रन बनाने में सफल रही, लेकिन पंजाब किंग्स (Punjab Kings) ने सिर्फ 5 विकेट गंवाकर इस मैच को अपने नाम कर लिया.
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने अब तक आईपीएल 2026 में 2 मैच खेले हैं और ये दोनों ही मैच सीएसके (CSK) ने अपने घर में ही खेले हैं, लेकिन दोनों ही मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. अब सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने बताया है कि आखिर क्यों चेन्नई सुपर किंग्स को शिकस्त का सामना करना पड़ रहा है.
Ruturaj Gaikwad ने लगातार 2 हार के बाद निकाली भड़ास
ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) की कप्तानी में टीम को लगातार शिकस्त का सामना करना पड़ा है, ऐसे में लगातार दूसरी हार के बाद सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि
“सच कहूँ तो मुझे लगा कि यह एक बहुत अच्छा स्कोर था. हां, विकेट तेज गेंदबाजों के लिए बेहतर था, लेकिन मुझे लगा कि स्पिनरों के लिए थोड़ा ग्रिप कर रहा था, गेंद बल्ले पर ठीक से नहीं आ रही थी. धीमी गेंदें भी ग्रिप कर रही थीं. इसलिए मुझे लगता है कि इस मैदान के लिए, खासकर बड़ी चौकियों को देखते हुए, यह एक बहुत अच्छा स्कोर था.”
वहीं राहुल चाहर को इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट के रूप में उतारने पर ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि
“हाँ, हमें लगा कि हमारे पास तीन सीमर हैं, और जाहिर है कि हमारे पास दो अच्छे रिस्ट स्पिनर हैं जो एक साथ गेंदबाजी कर रहे हैं, खासकर पावरप्ले के बाद बीच में, हमें लगा कि इससे मदद मिलेगी, लेकिन मुझे लगता है कि दोनों का दिन थोड़ा खराब रहा, इसलिए मुझे लगता है कि यही हमें भारी पड़ा.”
ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने अपनी खराब गेंदबाजी को लेकर कहा कि
“खैर, मुझे लगता है कि दोनों का मिश्रण था. कभी-कभी हमने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. कभी-कभी हम सही समय पर प्रदर्शन नहीं कर पाए. जब ओवर बहुत अच्छा जा रहा था, तभी हमने छक्का या चौका दे दिया. इसलिए मुझे लगता है कि दबाव नहीं बन पाया. मुझे लगता है कि एक एक समय ऐसा आया जब स्कोर 11 रन प्रति ओवर तक पहुंच गया और फिर शायद उसके बाद कुछ अच्छे ओवर आए. स्कोर 12 और 13 तक पहुंच सकता था. इसी तरह से लय बनती है. मुझे लगता है कि बीच में हमें वो लय नहीं मिल पाई.”
ऋतुराज गायकवाड़ ने टीम की बल्लेबाजी पर कही ये बात
ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने अपने बल्लेबाजों के तारीफों के पूल बांधें हैं. ऋतुराज गायकवाड़ ने अपने टीम के बल्लेबाजों की तारीफ़ करते हुए कहा कि
“यह निश्चित रूप से एक कठिन मैच था, लेकिन जैसा कि मैंने कहा, कई सकारात्मक बातें भी थीं. बल्लेबाजी बहुत अच्छी रही. आयुष ने शानदार बल्लेबाजी की. उनका टीम में होना, उन्हें आगे के सीजन के लिए आत्मविश्वास देता है और शिवम ने भी बहुत अच्छी बल्लेबाजी की. तो हां, बल्लेबाजी के लिहाज से हमारा आत्मविश्वास अच्छा था.”
ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) ने अपनी खराब बल्लेबाजी पर कहा कि
“गेंदबाजी की बात करें तो, हां, इसमें सुधार की काफी गुंजाइश है. (अपनी बल्लेबाजी पर) मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं. यह बस अपनी भूमिका में ढलने की बात है, टीम के लिए जो भी जरूरी हो. आज मुझे लगा कि शायद थोड़ा और टिके रहना चाहिए, क्योंकि विकेट थोड़ा ग्रिप कर रहा था. तो मैंने सोचा कि सेट बल्लेबाज आयुष बहुत अच्छा खेल रहा था. इसलिए मैंने सोचा कि थोड़ा और टिके रहो और उसके बाद रन बना सकते हो, लेकिन दुर्भाग्य से गलत समय पर आउट हो गया.”
SRH की बड़ी जीत से बदल गया IPL 2026 का पॉइंट्स टेबल, इन 4 टीमों का अब तक नही खुल सका है खाता



