IndiaTrending

नाश्ते में बनाएं खीरा चीला, स्वाद के साथ साथ सेहत को भी मिलेगा फायदा

नाश्ते में बनाएं खीरा चीला, स्वाद के साथ साथ सेहत को भी मिलेगा फायदा

नाश्ते में बनाएं खीरा चीला, स्वाद के साथ साथ सेहत को भी मिलेगा फायदा

जब भी नाश्ते की होती है तो हेल्दी चीजों को ब्रेकफास्ट में शामिल करने की बात कहते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग सुबह नाश्ते में चीला खाना पसंद करते हैं। आम तौर पर घरों में बेसन, सूजी का चीला बनाया जाता है, लेकिन क्या कभी आपने खीरा का चीला ट्राई किया है। ये खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है, सेहत के लिए भी उतना ही फायदेमंद माना जाता है। इसे सुबह आप झटपट तैयार कर सकते हैं। यहां हम आपके लिए खीरा चीला की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। फटाफट नोट करें रेसिपी।
सामग्री

  • 1 बड़ा खीरा (कद्दूकस किया हुआ)
  • 1 कप बेसन
  • 2 बड़े चम्मच सूजी (अगर क्रिस्पी बनाना हो तो)
  • 1 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • 2 बड़े चम्मच हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
  • ½ छोटा चम्मच जीरा
  • ¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • नमक स्वादानुसार
  • पानी आवश्यकतानुसार
  • तेल (सेंकने के लिए)

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले खीरे को कद्दूकस कर लें और एक बाउल में इसे रख लें।
  • इसके बाद इसमें बेसन और सूजी डालें। फिर हरी मिर्च, धनिया पत्ता, जीरा, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर इसे मिक्स करें।
  • इसके बाद इसमें थोड़ा थोड़ा पानी डालकर स्मूद घोल तैयार करें। इस बात का खास ध्यान रखें कि घोल बहुत पतला न हो।
  • अब तवा गर्म करें और तैयार बैटर को डालें और गोल फैलाएं।
  • इसे धीमी आंच पर सुनहरा होने तक पकाएं। दोनों तरफ से अच्छी तरह पकाएं और क्रिस्पी होने दें।
  • फिर इसे प्लेट में निकालें और दही या चटनी के साथ सर्व करें।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply