HealthIndia

गले में खराश होने पर क्या करना चाहिए, किन चीजों का सेवन करना फायदेमंद, तुरंत मिल सकता है आराम

गले में खराश
Image Source : FREEPIK

क्या आपको भी अक्सर गले में खराश की समस्या का सामना करना पड़ता है? अगर हां, तो आपको कुछ छोटी-छोटी टिप्स को फॉलो करना चाहिए। कुछ घरेलू उपाय आपकी इस प्रॉब्लम को दूर करने में कारगर साबित हो सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि जब भी आपको गले में खराश महसूस हो, तो आपको खाने-पीने की किन चीजों का सेवन करना चाहिए। दादी-नानी के जमाने से इन सुपर फूड्स को गले के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता रहा है।

शहद का सेवन करें- गले की खराश होने पर शहद का सेवन करने की सलाह दी जाती है। औषधीय गुणों से भरपूर शहद आपके गले के लिए वरदान साबित हो सकता है। आप एक चम्मच शहद सीधे खा सकते हैं। हालांकि, शहद को गर्म पानी में मिलाकर भी कंज्यूम किया जा सकता है। इसके अलावा ध्यान रहे कि जब भी आपके गले में खराश हो, तो आपको खट्टी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।

मुलेठी का काढ़ा- पुराने जमाने से मुलेठी को गले के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता रहा है। सिंगर्स को भी मुलेठी का सेवन करने की सलाह दी जाती है। अगर आपके गले में खराश हो रही है, तो आप मुलेठी का काढ़ा पी सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुलेठी के काढ़े में औषधीय गुणों की अच्छी खासी मात्रा मौजूद होती है। इसके अलावा ध्यान रहे कि आप जब भी पानी पिएं, तो हल्का गर्म करके ही पिएं।

फायदेमंद हल्दी वाला दूध- क्या आप जानते हैं कि पोषक तत्वों से भरपूर हल्दी भी गले पर पॉजिटिव असर डाल सकती है? अगर आपके गले में खराश हो रही है, तो हल्दी वाला दूध पी लीजिए। एक गिलास गर्म दूध में आधी छोटी चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं और रात में पी जाएं। अगली बार आपको जब भी गले में खराश महसूस हो, तो डॉक्टर के पास जाने से पहले आप इनमें से किसी भी एक घरेलू उपाय को आजमाकर देख सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Satya Report किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply