BollywoodIndia

Facebook फोटो से बदली किस्मत, अब Kajol-Tabu संग बॉलीवुड में धमाका करेंगी ये एक्ट्रेस

Facebook फोटो से बदली किस्मत, अब Kajol-Tabu संग बॉलीवुड में धमाका करेंगी ये एक्ट्रेस

Samyuktha Menon Hindi Debut: साउथ सिनेमा की चर्चित एक्ट्रेस संयुक्ता मेनन अब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के लिए तैयार हैं। मलयालम, तमिल और तेलुगु फिल्मों में अपनी पहचान बनाने के बाद वह अब बॉलीवुड में भी अपनी किस्मत आजमाने जा रही हैं। उनकी हिंदी डेब्यू फिल्म ‘महारंगिनी: क्वीन ऑफ क्वींस’ है, जिसमें वह काजोल के साथ नजर आएंगी।

अलग-अलग इंडस्ट्री में संयुक्ता ने बनाई पहचान

संयुक्ता ने अपने करियर की शुरुआत साल 2016 में मलयालम फिल्म ‘पॉपकार्न’ से की थी। इसके बाद उन्होंने तमिल और तेलुगु इंडस्ट्री में भी काम किया और अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने धनुष, नंदमुरी बालकृष्ण, पवन कल्याण और पृथ्वीराज सुकुमारन जैसे बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर की है।

संयुक्ता का कहना है कि हर फिल्म इंडस्ट्री का अपना अलग स्टाइल और अनुभव होता है, और उन्होंने शुरू से ही अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों का हिस्सा बनने का सपना देखा था।

बॉलीवुड डेब्यू को बताया सपना सच

संयुक्ता मेनन बताती हैं कि वह हिंदी फिल्मों को देखकर बड़ी हुई हैं, इसलिए बॉलीवुड में काम करना उनके लिए खास मायने रखता है। वह कहती हैं कि हिंदी सिनेमा में काम करना उनके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। उन्हें कुछ और हिंदी प्रोजेक्ट्स के ऑफर भी मिल रहे हैं, लेकिन वह सही स्क्रिप्ट और सही टीम का इंतजार कर रही हैं।

कई बड़े प्रोजेक्ट्स में आएंगी नजर

आने वाले समय में संयुक्ता कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। इनमें विजय सेतुपति और तब्बू के साथ ‘स्लम डॉग’ भी शामिल है। इसके अलावा वह निखिल सिद्धार्थ के साथ ‘स्वयंभू’ और निर्देशक लोकेश कनगराज की फिल्म ‘बेंज’ में भी नजर आएंगी।

वह कहती हैं कि हर फिल्म में उनका किरदार अलग है, कहीं एक्शन, कहीं पीरियड ड्रामा तो कहीं मिस्ट्री और थ्रिल जिससे उनके लिए हर प्रोजेक्ट खास बन जाता है।

तब्बू के साथ काम करने का अनुभव

तब्बू के साथ काम करने को लेकर संयुक्ता बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि तब्बू के साथ काम करना उनके लिए फैन गर्ल मोमेंट जैसा था। संयुक्ता ने कहा कि तब्बू की पर्सनैलिटी, आत्मविश्वास और पॉजिटिव एनर्जी उन्हें बेहद प्रभावित करती है।

संयुक्ता का फिल्म इंडस्ट्री में आना एक दिलचस्प संयोग रहा। कॉलेज के दिनों में एक फोटोग्राफर ने उनकी तस्वीर देखकर फोटोशूट का ऑफर दिया। बाद में एक प्रोड्यूसर ने उसी फोटो को देखकर उन्हें फिल्म ऑफर कर दी। हालांकि, वह मानती हैं कि इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए कड़ी मेहनत जरूरी है। पहली फिल्म के बाद उन्होंने एक्टिंग सीखी और फिर इसी क्षेत्र में करियर बनाने का फैसला किया।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply