IndiaPunjab

Drug Bust: 6 करोड़ की हेरोइन और लाखों की नकदी बरामद! पुलिस ने नशे के बड़े तस्कर को दबोचा, नेटवर्क खंगालने में जुटी

Drug Bust: 6 करोड़ की हेरोइन और लाखों की नकदी बरामद! पुलिस ने नशे के बड़े तस्कर को दबोचा, नेटवर्क खंगालने में जुटी

पंचकूला: क्राइम ब्रांच-26 ने सैक्टर-20 स्थित श्मशान घाट के पास 3 किलो हैरोइन और 14 लाख नकदी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जलालाबाद के रहने वाले मनी के रूप में हुई है। बरामद हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 6 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि एक युवक भारी मात्रा में हेरोइन लेकर सैक्टर-20 में सप्लाई करने आने वाला है। सूचना के आधार पर टीम ने इलाके में नाकाबंदी की। इस दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 3 किलो हेरोइन और 14 लाख रुपए बरामद हुए। पुलिस ने उसके खिलाफ थाना सैक्टर-20 में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश करेगी और रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जाएगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply