
April Fools Prank Gone Wrong : दोस्तों के बीच मजाक और प्रैंक करना आम बात है, खासकर April Fool’s Day के मौके पर। लेकिन कभी-कभी यही मजाक खतरनाक रूप ले लेता है।
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान और गुस्से में हैं। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया है और कुछ ही दिनों में करोड़ों व्यूज बटोर चुका है।
View this post on Instagram
लड़कों ने किया खतरनाक प्रैंक आइसक्रीम कोन में डाला ‘स्नो स्प्रे’
वायरल वीडियो में एक युवक ‘स्नो स्प्रे’ की बोतल से आइसक्रीम कोन में केमिकल भरता है और अपने दोस्तों को खाने के लिए दे देता है। दोस्त इसे असली आइसक्रीम समझकर चख लेते हैं, लेकिन तुरंत ही उन्हें कुछ गड़बड़ महसूस होती है और वे इसे थूक देते हैं।
इस खतरनाक प्रैंक को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भड़क उठे हैं। कई लोगों का कहना है कि सिर्फ लाइक्स और व्यूज के लिए इस तरह की हरकत करना बेहद गैर-जिम्मेदाराना है और यह सीधे-सीधे सेहत के साथ खिलवाड़ है।
वायरल वीडियो देख भड़के लोग, बताया खतरनाक और जानलेवा प्रैंक
मेडिकल एक्सपर्ट्स के अनुसार, ‘स्नो स्प्रे’ में मौजूद केमिकल्स शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले सॉल्वैंट्स और गैस गले, पेट और सांस की नली को नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे उल्टी, फूड पॉइजनिंग और सांस लेने में दिक्कत जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
ऐसे में यह वीडियो सिर्फ एक खराब मजाक का उदाहरण नहीं, बल्कि एक गंभीर चेतावनी भी है कि इस तरह के खतरनाक प्रैंक से बचना चाहिए। मनोरंजन के नाम पर अपनी या दूसरों की जान को जोखिम में डालना कभी सही नहीं हो सकता।



