IndiaUttar Pradesh

यूपी के स्कूलों में गर्मियों से लेकर सर्दियों तक की छुट्टी की तारीख आई सामने


UP Schools Schools Academic Calendar: स्कूली छात्रों को सबसे ज्यादा दिलचस्पी इस बात में होती है कि साल में कब लंबी छुट्टियां पड़ने वाली हैं. इसके लिए स्कूल की तरफ से जारी कैलेंडर का बेसब्री से इंतजार होता है. यूपी के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो चुका है, क्योंकि परिषदीय स्कूलों के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की नई गाइडलाइंस और कैलेंडर जारी कर दिया गया है. इस बार का फोकस न केवल पढ़ाई पर है, बल्कि छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और अनुशासन पर भी विशेष ध्यान दिया गया है. आइए जानते हैं कि स्कूल खुलने का समय क्या रहेगा और छुट्टियां कब पड़ने वाली हैं.

बदल जाएगा स्कूलों का समय
नए कैलेंडर के मुताबिक स्कूलों के खुलने का समय मौसम के अनुसार बदला गया है. 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक स्कूल सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चलेंगे. इसके बाद 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक स्कूलों को खोला जाएगा.

कब पड़ेंगीं छुट्टियां?
गर्मियों की छुट्टी 20 मई से 15 जून तक होंगीं
सर्दियों की छुट्टी 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक दी जाएंगीं

नया सवेरा कार्यक्रम की शुरुआत
छात्रों को प्रेरित करने के लिए इस महीने से ‘नया सवेरा’ कार्यक्रम शुरू हो रहा है. हफ्ते में दो दिन शिक्षा विभाग के अधिकारी सुबह की प्रार्थना सभा में शामिल होंगे और बच्चों को अनुशासन व जीवन मूल्यों की सीख देंगे. स्कूल के पुराने सफल छात्रों और तमाम क्षेत्रों के दिग्गजों को बच्चों से बात करने के लिए बुलाया जाएगा. इसके अलावा बड़े बच्चों (कक्षा 6-8) के लिए मानसिक स्वास्थ्य और किशोरावस्था की समस्याओं पर चर्चा करने के लिए विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply