IndiaTrending

जल्दी खराब हो जाते हैं टमाटर, तो अपनाएं कुछ छोटी-छोटी टिप्स, कई दिनों तक रहेंगे फ्रेश

टमाटर को स्टोर करने का तरीका
Image Source : FREEPIK

गर्मियों के मौसम में खाने-पीने की चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं। यही वजह है कि फल हो या फिर सब्जी, खाने-पीने की चीजों को सही तरीके से स्टोर करना बेहद जरूरी होता है। क्या आप जानते हैं कि टमाटर को किस तरह से स्टोर किया जा सकता है? अगर आप सही तरीके से टमाटर को स्टोर करके रखते हैं, तो इन्हें जल्दी खराब होने से बचाया जा सकता है। कुछ छोटी-छोटी टिप्स को फॉलो कर आप कई दिनों तक टमाटर को फ्रेश रख सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे…

स्टोर करने का तरीका- सबसे पहले एक भगोने में पानी निकाल लीजिए। अब इस पानी में हाफ स्पून नमक और हल्दी को मिक्स कर लीजिए। आपको टमाटर को कुछ मिनटों के लिए इस पानी में भिगोकर रखना है। थोड़ी देर के बाद आप टमाटर निकालिए और फिर इन्हें साफ पानी से धो लीजिए। इसके बाद टमाटर को अच्छी तरह से पोंछकर सुखा लीजिए।

फॉलो कीजिए स्टेप्स- इसके बाद आपको कुछ स्टेप्स और फॉलो करने हैं। एक बर्तन में साफ पेपर बिछा लीजिए। इसके बाद अलग-अलग टमाटर को पेपर में लपेट लीजिए। टमाटप लपेटते समय ध्यान रहे कि आपको तने वाली साइड को नीचे की तरफ रखना है। अगर आप टमाटर को इस तरीके से स्टोर करते हैं, तो कई दिनों तक टमाटर खराब नहीं होंगे और टमाटरों की फ्रेशनेस बनी रहेगी।

मिट्टी में रख सकते हैं- टमाटर को स्टोर करने के लिए मिट्टी का इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए इसके पीछे छिपी वजह को समझने की कोशिश करते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मिट्टी पर बाहर के तापमान का असर काफी स्लो होता है। एक कंटेनर में सूखी मिट्टी को भर लीजिए और फिर इसमें टमाटर को थोड़ा सा दबाकर रख लीजिए। जब भी आप इस कंटेनर में से टमाटर निकाल रहे हों, आपको अपने हाथों को एकदम सूखा रखना है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। Satya Report किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply