मैहर : जिले में अवैध रूप से चल रहे ईंधन और कालाबाजारी के कारोबार पर जिला प्रशासन और पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए हड़कंप मचा दिया है.कलेक्टर रानी बाटड़ और पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने जिले भर के विभिन्न ढाबों और संदिग्ध ठिकानों पर एक साथ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की, जिसमें अवैध डीजल-पेट्रोल के बड़े जखीरे का खुलासा हुआ है.
एक साथ कई स्थानों पर दबिश
प्रशासन की इस संयुक्त टीम ने मैहर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की.कार्रवाई का मुख्य केंद्र अमदरा थाना अंतर्गत घुनवारा क्षेत्र रहा, जहाँ गुरुकृपा ढाबा, जय माँ शारदा ढाबा, यादव ढाबा और सुंदरम ढाबा.सहित कई ठिकानों पर पुलिस पहुंची.
इसके अलावा, अमरपाटन और रामनगर तहसील क्षेत्र में भी छापेमारी की गई. खुद कलेक्टर और एसपी ने मौके पर मौजूद रहकर पूरी कार्रवाई की सीधे निगरानी की.भारी मात्रा में अवैध सामग्री जब्त
इस छापेमारी में प्रशासन को बड़ी सफलता हाथ लगी है.पुलिस ने मौके से करीब 15,000 लीटर से अधिक अवैध डीजल और पेट्रोल जब्त किया गया.
संग्रहणअवैध भंडारण के लिए उपयोग किए जा रहे 70 से अधिक नीले ड्रम बरामद किए गए.वाहन एक टैंकर भी जब्त किया गया, जिसका उपयोग अवैध तेल की ढुलाई और बिक्री में किया जा रहा था.
ढाबा संचालकों और माफियाओं में दहशत
अचानक हुई इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से पूरे जिले के ढाबा संचालकों और कथित तेल माफियाओं में हड़कंप मच गया है.
पुलिस ने पेट्रोलियम अधिनियम (Petroleum Act) और आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.मौके से कुछ संदिग्धों को भी हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.
क्या बोले जिम्मेदार?
कलेक्टर और एसपी की मौजूदगी में हुई इस कार्रवाई को प्रशासन की अवैध गतिविधियों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के रूप में देखा जा रहा है.प्रशासनिक अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में किसी भी प्रकार का अवैध कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.



