IndiaTrending

एलोवेरा में फिटकरी मिलाकर लगाने से क्या होता है? जानें यह कॉम्बिनेशन त्वचा की किन परेशानियों में है अमृत समान

त्वचा के लिए एलोवेरा-फिटकरी के फायदे
Image Source : FREEPIK/UNSPLASH

ग्लोइंग और जवान त्वचा पाने के लिए लोग महंगे से महंगा स्किन केयर ट्रीटमेंट फॉलो करते हैं। लेकिन कुछ ही दिनों में भी चेहरे का निखार गायब हो जाता है। ऐसे में अगर हम यह कहें कि दादी के जमाने वाले नुस्खे स्किन के लिए अब भी उतने ही फायदेमंद है बस आपको उन्हें इस्तेमाल करने का सही तरीका पता होना चाहिए। जैसे- अगर आप एलोवेरा में फिटकरी मिलाकर त्वचा पर लगते हैं तो इससे फायदों की लिस्ट बढ़ जाती है। बता दें, फिटकरी एक रंगहीन सफ़ेद पदार्थ है जो कई स्किनकेयर प्रोडक्ट्स में भी इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, एलोवेरा स्किन को कूलिंग इफेक्ट देता है। चलिए जानते हैं इन दोनों को एक साथ मिलाकर लगाने के फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

स्किन के लिए फिटकरी और एलोवेरा के फायदे:

  • त्वचा में कसाव: फिटकरी और एलोवेरा का कॉम्बिनेशन स्किन को टाइट करने में बेहद कारगर है। यह त्वचा के टिशूज़ को सिकोड़ती है, जिससे रोमछिद्र कम दिखाई देते है और लूज़ स्किन को युवा बनाती है

  • मुहांसों की समस्याओं में है कारगर: यह दोनों कॉम्बिनेशन मुहांसों के निशानों को हल्का करते हैं।और त्वचा के अतिरिक्त तेल को कंट्रोल करने में कारगर है।

  • मैट फ़िनिश लुक: त्वचा पर फिटकरी और एलोवेरा का मिश्रण लगाने से स्मूथ और मैट फ़िनिश जैसी बनावट मिलती है। फिटकरी में प्राकृतिक कसैले गुण होते हैं जो त्वचा को टाइट करते हैं और पोर्स को छोटा करते हैं, जबकि एलोवेरा त्वचा को मॉइस्चराइज़ और हाइड्रेटेड रखता है। 

फिटकरी और एलोवेरा का इस्तेमाल कैसे करें?

फिटकरी को पाउडर बनाएं और एक चम्मच फिटकरी में दो से तीन बड़े चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। जब इसकी कंसिस्टेंसी जेल जैसी गाढ़ी हो जाए तब इसे अपने पूरे चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद साफ़ पानी से अपना चेहरा धो ले। ताज़ा और चमकदार त्वचा पाने के लिए, आप फिटकरी को एलोवेरा जेल में मिलाकर हफ्ते में एक बार लगा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Satya Report किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply