HealthIndia

लिवर को डिटॉक्स करना है, तो किन चीजों का सेवन करने से क्लीन हो सकता है Liver?

लिवर को डिटॉक्स कैसे करें?
Image Source : PIXABAY

लिवर को डिटॉक्स करना बेहद जरूरी है वरना लिवर से जुड़ी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। आज हम आपको लिवर को प्राकृतिक रूप से साफ करने के तरीके के बारे में बताएंगे। पोषक तत्वों से भरपूर खाने-पीने की कुछ चीजें विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर लिवर की सेहत को मजबूत बनाए रखने में मददगार साबित हो सकती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपको इन सुपर फूड्स को सही मात्रा में और सही तरीके से अपने डाइट प्लान में शामिल करना है।

करें चुकंदर और गाजर का सेवन- लिवर को साफ करने के लिए चुकंदर का सेवन किया जा सकता है। गाजर में मौजूद तमाम पोषक तत्व भी लिवर को डिटॉक्स करने में कारगर साबित हो सकते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी को भी लिवर के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अगर आप लिवर को साफ करना चाहते हैं, तो हल्दी वाले दूध को पीना शुरू कर सकते हैं। लिवर को डिटॉक्स करने के लिए लहसुन का सेवन करने की सलाह दी जाती है।

फायदेमंद साबित हो सकती हैं हरी पत्तेदार सब्जियां- पुराने जमाने से हरी पत्तेदार सब्जियों को सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है। अगर आप लिवर को डिटॉक्स करना चाहते हैं, तो आप ग्रीन लीफी वेजिटेबल्स का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पालक, ब्रोकली, फूलगोभी और केल जैसी सब्जियां लिवर की सफाई करने में असरदार साबित हो सकती हैं।

कर सकते हैं खट्टे फलों का सेवन- लिवर की सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए खट्टे फल यानी सिट्रस फ्रूट्स का सेवन किया जा सकता है। नींबू, संतरा और अंगूर जैसे फल लिवर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मददगार साबित हो सकते हैं। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको सही मात्रा में और सही तरीके से इन फ्रूट्स को अपने डाइट प्लान का हिस्सा बनाना है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Satya Report किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply