IndiaTrending

घर बैठे मिलेगा पार्लर जैसा निखार, किचन में रखी 4 चीजों को मिलाएं, हफ्ते में दो बार लगाएं

पार्लर जैसे निखार के लिए फेस पैक
Image Source : FREEPIK

क्या आपको भी यही लगता है कि त्वचा के निखार को बढ़ाने के लिए पार्लर में जाकर महंगे-महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करना जरूरी है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। आपको बता दें कि कुछ नेचुरल चीजों के इस्तेमाल से भी त्वचा के निखार को बूस्ट किया जा सकता है। अगर आप घर बैठे-बैठे नेचुरली अपनी त्वचा के निखार को बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको इस आर्टिकल को जरूर पढ़ना चाहिए। 

कैसे बनाएं फेस पैक- सबसे पहले एक कटोरी में 2 बड़े चम्मच बेसन निकाल लीजिए। अब इसी कटोरी में चुटकी भर हल्दी और एक स्पून चंदन पाउडर भी निकाल लीजिए। आखिर में आपको कच्चा दूध भी निकाल लेना है। इसके बाद आपको इन सभी केमिकल फ्री चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है। अब आप इस स्मूद पेस्ट को फेस पैक की तरह अपने स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं।

इस्तेमाल करने का तरीका- सबसे पहले अपने चेहरे को साफ कर लीजिए। अब आपको इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन वाले हिस्से पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको औषधीय गुणों से भरपूर इस पेस्ट को लगभग 15 से 20 मिनट तक लगाए रखना है। इसके बाद आप हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए फेस वॉश कर सकते हैं। मुंह धोने के लिए आप गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

मिलेंगे फायदे ही फायदे- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बेसन त्वचा को एक्सफोलिएट करता है, चंदन आपकी त्वचा को ठंडक देता है, हल्दी में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण आपकी त्वचा के निखार को बढ़ाते हैं और दूध त्वचा को मॉइस्चराइज करता है। कुल मिलाकर किचन में रखी इन 4 चीजों का मिश्रण आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकता है। हालांकि, इस फेस पैक को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले आपको पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Satya Report किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply