CrimeIndia

जबलपुर : पुराने ठेकेदार से लेते थे पैसा, अब नए से मांगा हफ्ता… मना किया तो कर दी तोड़फोड़

जबलपुर :  गढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक शराब दुकान में क्षेत्र के ही कुछ बदमाशों ने हफ्ता वसूली मांगने की बात को लेकर तोड़फोड़ और मारपीट की घटना को अंजाम दिया इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए.
वहीं दुकान के कर्मचारियों में घटना की जानकारी तुरंत ही पुलिस को दी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है,
शराब दुकान के कर्मचारी विपिन राय पांडे व्यास चौक गिरीराज वार्ड गुप्तेश्वर थाना गोरखपुर थाना क्षेत्र का निवासी है एलआईसी के सामने वाली शराब दुकान में सेल्समैन का काम करता हूं.है रात्रि करीबन 11.20 बजे बात है मैं एवं मेरे शराब दुकान मे काम करने वाले सेल्समैन विपिन राय दुकान बंद करके घर जा रहे थे तभी मोटू दुबे, गप्पू दुबे एवं विक्की ठाकुर तीनो बेसबाल के डंडे लेकर आये और मां बहन की गंदी गंदी गालिया देकर बोले कि तुमको दुकान चलाना है तो पचास हजार रूपये दो नही तो तुम दुकान नही चला पाओगे हम इसके पहले वाले ठेकेदार से पैसा लेते रहे है.
हमने पैसा देने व गाली गुफ्तार देने से मना किया तो उसके चार अन्य साथी भी आ गये और हमारी दुकान मे बेस बाल के डंडा और बियर की बोतले फेंककर मारने लगे.सेल्समैन विपिन राय को मोटू दुबे ने बैस बाल के डंडे से मारा है जिससे बाये तरफ पुट्टे मे चोट आयी है तथा दुकान में खड़ी गाडियो मे भी तौड फोड़ किये है जिससे चार पांच गाड़िया क्षतिग्रस्त हो गयी है तथा दुकान की शटर भी क्षतिग्रस्त हो गयी है.तोड़ फोड़ करने से करीबन पचास साठ हजार रूपयों का नुकसान हुआ है तथा धमकी दिये है कि तुमने पैसे नहीं दिये तो दुकान नही चला पाओगे जान से खत्म कर देगे.
जहां पुलिस ने दुकानदार की कर्मचारी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दिए पुलिस का कहना है कि आरोपियों के द्वारा शराब दुकान में हफ्ता वसूली के लिए पत्थर बाजी करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया है फिलहाल पुलिस ने कर्मचारियों को मेडिकल मुलाइज के लिए भेजा है और मामले की जांच कर रही है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply