CricketIndia

IPL 2026 में आज KKR का मुकाबला LSG से, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड के साथ मौसम का हाल

IPL 2026 Today Match: तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) आज (9 अप्रैल) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के अपने चौथे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना करेगी. यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में KKR के घरेलू मैदान पर खेला जाएगा.

क्या फिर बारिश बनेगी विलेन?
इस ग्राउंड पर पिछला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. जिसकी वजह से पंजाब और केकेआर को एक-एक अंक शेयर करना पड़ा. आज के मैच में भी बारिश की संभावना है. एक दिन पहले आसमना पर बादल छाए हुए थे, और मैच के दिन सूरज डूबने के समय बारिश होने का अनुमान है.

मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार, दोनों दिनों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है, जिससे एक बार फिर बारिश की वजह से मैच में रुकावट आने की संभावना बढ़ गई है. बुधवार को दोनों टीमों का अभ्यास सत्र भी भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण छोटा करना पड़ा.

इस सीजन KKR कि शुरुआत खराब रही
इस सीजन में KKR की शुरुआत काफी मुश्किल रही है. वानखेड़े स्टेडियम में उन्हें मुंबई इंडियंस के हाथों 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा, और घर लौटने पर उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 65 रनों की करारी हार झेलनी पड़ी. पंजाब किंग्स के खिलाफ उनका पिछला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था, जिससे अब तक उनके खाते में सिर्फ एक ही पॉइंट आया है.

LSG का शानदार कम्बैक
इसके विपरीत, LSG ने अब तक सिर्फ दो मैच खेले हैं. उनके अभियान की शुरुआत घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हुई थी, जहां 142 रनों के मामूली लक्ष्य का बचाव करते हुए, उन्होंने विपक्षी टीम को 26/4 के स्कोर पर रोककर मैच पर अपनी पकड़ बना ली थी. हालांकि, समीर रिजवी की मैच जिताऊ पारी ने मैच का रुख दिल्ली के पक्ष में मोड़ दिया. LSG ने अपने अगले मैच में जोरदार वापसी करते हुए, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज की. शांत और असरदार गेंदबाजी के दम पर उन्हें पांच विकेट से जीत मिली, जिससे इस मुकाबले में उतरने से पहले टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है.

KKR vs LSG हेड टू हेड
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का पलड़ा भारी है. IPL में KKR और LSG का आमना-सामना 6 बार हुआ है. जिसमें LSG ने KKR को 4 बार हराया है. इन दोनों टीमों के बीच पहली भिड़ंत 2022 में हुई थी, जिसमें LSG ने पुणे के MCA स्टेडियम में 75 रनों से जीत हासिल की थी

KKR vs LSG दोनों टीमों का स्क्वाड
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, कैमरून ग्रीन, फिन एलन, मथीशा पथिराना, तेजस्वी सिंह, कार्तिक त्यागी, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, दक्ष कामरा, रचिन रवींद्र, ब्लेसिंग मुजारा, सौरभ दुबे, और नवदीप सैनी.

लखनऊ सुपर जाइंट्स: ऋषभ पंत (कप्तान), मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मुकुल चौधरी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, आयुष बडोनी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, एम. सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह, आकाश सिंह, प्रिंस यादव, अर्जुन तेंदुलकर, एनरिक नॉर्टजे, नमन तिवारी, मयंक यादव, मोहसिन खान.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply