CricketIndia

BCCI की एक गलती से IPL को हो रहा है करोड़ो का नुकसान, हर एक फ्रेंचाइजी को भी हो रहा 100 करोड़ का नुकसान

BCCI 2400CR LOSS

आईपीएल (IPL) के एक सीजन से बीसीसीआई (BCCI) लगभग 1 बिलियन अमेरिकी डॉलर की कमाई करता है. क्रिकेट के बड़ी-बड़ी 2 से 3 लीग मिलाकर भी इतनी कमाई नहीं करती है. हालांकि उसके बाद भी आईपीएल की शुरुआत करने वाले ललित मोदी का मानना है कि हर सीजन में बीसीसीआई कम से 2400 करोड़ का नुकसान करा रही है, जिसके बारे में अब उन्होंने खुलकर बोर्ड को खरी खोटी सुनाई है. ललित मोदी आईपीएल 2026 के दौरान लगातार कमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं.

ललित मोदी ने BCCI के इस फैसले पर जताई नाराजगी

आईपीएल  में 2 नई टीमें बढ़ने पर भी मैचों की संख्या नहीं बढ़ी है. इस बारे में स्पोर्टस्टार को दिए इंटरव्यू में ललित मोदी ने कहा कि

“हर मैच से होने वाली कमाई का 50 प्रतिशत बीसीसीआई को मिलता है और बाकी 50 प्रतिशत टीमों में बांट दिया जाता है. ऐसे में टीमें अब हर सीजन 20 मैचों की कमाई गंवा रही हैं. ये एक कॉन्ट्रैक्ट की जिम्मेदारी है कि टीमें जितनी फीस दे रही हैं, उसके बदले उन्हें होम एंड अवे मैच खेलने का मौका मिले.”

होम एंड अवे फॉर्मेट के बारे में बोलते हुए मोदी ने कहा

“आईपीएल की असली वैल्यू होम एंड अवे फॉर्मेट में ही छिपी है. अगर आपके कैलेंडर में मैचों के लिए जगह नहीं थी, तो आपको टीमों की संख्या नहीं बढ़ानी चाहिए थी. बात सीधी है कि हमने इस तरह से आईपीएल को नहीं बेचा था. क्या सभी टीमों ने इस बदलाव पर अपनी सहमति दी है? मैं गारंटी के साथ कह सकता हूं कि उन्होंने ऐसा नहीं किया होगा.”

BCCI को हो रहा है 2400 करोड़ का नुकसान

टीमों की संख्या 10 होने के बाद आईपीएल में मैचों की गिनती 94 पहुंचनी चाहिए थी. जिसके बारे में ललित मोदी ने कहा

“अगर आज होम-एंड-अवे आधार पर 94 मैच होते और हर मैच की कीमत 118 करोड़ रुपये होती, तो सिर्फ मीडिया राइट्स से ही 2,400 करोड़ रुपये की एक्स्ट्रा कमाई होती.”

ललित मोदी ने आगे कहा कि

“BCCI के लिए 2,400 करोड़ रुपये का एक्स्ट्रा रेवेन्यू होता. इसमें से 1,200 करोड़ रुपये 10 टीमों को मिलते, हर टीम को 120 करोड़ रुपये और टीमों की वैल्यू अपने आप ही बढ़ जाती.”

 स्मृति मंधाना करने जा रही है इस शख्स से शादी? ताजा वीडियो ने फैंस को चौंकाया

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply