CrimeIndia

डीडवाना-कुचामन: विवाहिता की संदिग्ध मौत मामले में मकराना में आक्रोश, डॉक्टर पति पर हत्या का आरोप; गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने के बाहर प्रदर्शन

डीडवाना-कुचामन: मकराना शहर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के विरोध में आज गुरुवार को मृतका के परिजन और समाज के लोग बड़ी संख्या में मकराना पुलिस थाने के बाहर एकत्रित हुए और मृतका के पति की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।

परिजनों ने आरोप लगाया कि यह मामला आत्महत्या का नहीं, बल्कि सुनियोजित हत्या का है। उनका कहना है कि विवाहिता की मौत के पीछे उसके पति का हाथ है और पुलिस को तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करना चाहिए। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषी को कड़ी सजा दिलाने की मांग की, ताकि मृतका को न्याय मिल सके।


प्रदर्शन के दौरान माहौल तनावपूर्ण रहा, हालांकि पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

थानाधिकारी जगदीश प्रसाद मीणा ने बताया कि मामले में अनुसंधान जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply