

साउथ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना एक्टर विजय देवरकोंडा से शादी के बाद से ही चर्चा में हैं. इस हसीना ने 5 अप्रैल को अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. इस दौरान रश्मिका को अपने पिता मदन मंदाना से बेहद महंगा और लग्जरी गिफ्ट मिला. नक्खीरन के मुताबिक, रश्मिका के पिता ने अनाउंस किया कि वह अपनी बेटी को विराजपेट के पास ‘सेरेनिटी’ नाम का एक खूबसूरत बंगला गिफ्ट कर रहे हैं. आइए उन सेलेब्स पर एक नजर डालते हैं, जिन्हें मंहगे और लग्जरी गिफ्ट मिले हैं.
नयनतारा 18 नवंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं. पिछले साल एक्ट्रेस के 41वें जन्मदिन पर उनके पति विग्नेश शिवन ने उन्हें एक लग्जरी इलेक्ट्रिक कार गिफ्ट की. विग्नेश ने नयनतारा को रोल्स-रॉयस ब्लैक बैज स्पेक्टर दी, जिसकी कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये है. विग्नेश और नयनतारा के साथ उनकी नई कार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं. विग्नेश ने इंस्टाग्राम पर एक प्यार भरे नोट के साथ ये सरप्राइज शेयर और लिखा, ‘लव यू ट्रूली, मैडली, डीपली माय अज़हगी… फ्रॉम योर उयिर.’
सुपरस्टार कमल हासन ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘विक्रम’ (2022) की अपार सफलता के बाद डायरेक्टर लोकेश कनगराज को एक ब्रांड न्यू महंगी लेक्सस ES 300h लग्जरी सेडान कार गिफ्ट की. यह शानदार तोहफा फिल्म की सक्सेस का जश्न मनाने और निर्देशक के शानदार काम की सराहना करने के लिए दिया गया. इस लग्जरी कार की कीमत 2.5 करोड़ रुपये है.
मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार ममूटी ने साल 2022 में ‘रोर्शाक’ की सक्सेस के बाद एक्टर आसिफ अली को एक महंगी रोलेक्स घड़ी गिफ्ट की. आसिफ ने इस फिल्म में विलेन का रोल प्ले किया था. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, सक्सेस पार्टी में ममूटी ने कहा था, ‘जब हम शूटिंग के लिए दुबई गए थे तो आसिफ ने ज़िक्र किया था कि कमल हासन ने ‘विक्रम’ में काम करने के लिए सूर्या को एक रोलेक्स घड़ी गिफ्ट की थी. उस फिल्म ने करीब 500 करोड़ रुपये कमाए थे, इसलिए वे रोलेक्स खरीद सकते थे. लेकिन जब आसिफ ने मुझसे पूछा कि क्या उसे भी एक रोलेक्स मिल सकती है तो मैंने उसे एक दिला दी.’
प्रभास और एसएस राजामौली ने साथ में सिर्फ 2 फिल्मों में काम किया है, लेकिन उनके बीच का रिश्ता बहुत मजबूत है. साल 2017 में राजामौली ने अपने ‘बाहुबली’ के एक्टर प्रभास को एक खास गिफ्ट दिया था. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, डायरेक्टर ने प्रभास को फिल्म में इस्तेमाल किया गया कवच गिफ्ट में दिया था. बता दें कि राजामौली ने प्रभास को ये खास तोहफा उनकी सालों की कड़ी मेहनत के लिए दिया था.


