IndiaUttar Pradesh

UP Voter List 2026: यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख नए मतदाता बढ़े; यहाँ देखें अपने शहर का डेटा

UP Voter List 2026: यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, 84 लाख नए मतदाता बढ़े; यहाँ देखें अपने शहर का डेटा

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद उत्तर प्रदेश के मतदाताओं की फाइनल सूची जारी कर दी गई है. राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 13 करोड़ 39 लाख रह गई है. एसआईआर (Special Intensive Revision) से पहले वोटरों की संख्या 15 करोड़ 44 लाख थी. वहीं, जनवरी में आए ड्राफ्ट से तुलना की जाए तो वोटरों की संख्या में 84 लाख से ज्यादा का इजाफा हुआ है. यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने लखनऊ में मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि 6 जनवरी 2026 को प्रकाशित ड्राफ्ट सूची में कुल 12 करोड़ 55 लाख मतदाता थे, जिनमें 6.88 करोड़ पुरुष मतदाता, 5.67 करोड़ महिला मतदाता और 4,119 थर्ड जेंडर के मतदाता शामिल थे. अब संख्या बढ़कर 13 करोड़ के पार चली गई है.

अंतिम सूची में पुरुष मतदाता की संख्या 7 करोड़ 30 लाख (7,30,71,061) से ज्यादा है और महिला मतदाता 6 करोड़ 9 लाख (6,09,09,525) से ज्यादा हैं. थर्ड जेंडर मतदाता 4206 हैं. ड्राफ्ट सूची और अंतिम मतदाता सूचियों की तुलना करते हुए रिनवा ने बताया कि मतदाताओं की संख्या में 84,28,767 की वृद्धि हुई है. इसमें 42,27,902 पुरुष मतदाता, 42,00,778 महिला मतदाता और 87 मतदाता थर्ड जेंडर के हैं.

अंतिम मतदाता सूची (10 अप्रैल 2026):

•यूपी में कुल मतदाता संख्या पहुंची 13,39,84,792

•पुरुष मतदाता: 7,30,71,061 (54.54%)

•महिला मतदाता: 6,09,09,525 (45.46%)

•तृतीय लिंग मतदाता: 4,206 (0.01% से कम)

•1819 आयु वर्ग: 17,63,360 (1.32%

•जेंडर रेशियो: 834

ड्राफ्ट सूची (6 जनवरी 2026):

•कुल मतदाता: 12,55,56,025

•पुरुष मतदाता: 6,88,43,159 (54.83%)

•महिला मतदाता: 5,67,08,747 (45.17%)

•तृतीय लिंग मतदाता: 4,119 (0.01% से कम)

•1819 आयु वर्ग: 3,33,981 (0.27%)

•जेंडर रेशियो: 824

ड्राफ्ट सूची के मुकाबले वृद्धि:

•कुल मतदाताओं में बढ़ोतरी: 84,28,767

•पुरुष मतदाताओं में वृद्धि: 42,27,902

•महिला मतदाताओं में वृद्धि: 42,00,778

•तृतीय लिंग मतदाताओं में वृद्धि: 87

•1819 आयु वर्ग में वृद्धि: 14,29,379

•जेंडर रेशियो में सुधार: +10

SIR की टाइमलाइन:

•27.10.2025 कार्यक्रम की घोषणा

•04.11.2025 से 26.12.2025 गणना चरण

•06.01.2026 मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित

•06.01.2026 से 06.03.2026 दावा व आपत्ति अवधि

•06.01.2026 से 27.03.2026 सुनवाई/सत्यापन व निस्तारण

•10.04.2026 अंतिम मतदाता सूची जारी

सबसे ज्यादा बढ़ोतरी वाले जिले:

1.प्रयागराज 3,29,421

2.लखनऊ 2,85,961

3.बरेली 2,57,920

4.गाजियाबाद 2,43,666

5.जौनपुर 2,37,590

सबसे ज्यादा बढ़ोतरी वाले विधानसभा क्षेत्र:

1.साहिबाबाद (55) 82,898

2.जौनपुर (366) 56,118

3.लखनऊ पश्चिम (171) 54,822

4.लोनी (53) 53,679

5.फिरोजाबाद (97) 47,757

नोटिस सुनवाई की अहम बातें:

•मिलान न कराने वाले मतदाताओं की संख्या: 1.04 करोड़

•तार्किक विसंगतियों वाले मतदाता: 2.22 करोड़

•नोटिस जारी करने की पहली तारीख: 14 जनवरी 2026

•नोटिस सुनवाई की शुरुआत: 21 जनवरी 2026

•जनरेट, वितरण और 27 मार्च 2026 तक सुनवाई: शत-प्रतिशत पूरी

राजनीतिक दलों की भागीदारी

•विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण2026 में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की अहम भूमिका •राज्य स्तर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में 5 बैठकों का आयोजन •भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और प्रगति से दलों को अवगत कराया गया •दलों से फीडबैक और सुझाव भी लिए गए

राजनीतिक दलों से प्राप्त ज्ञापन:

•कुल 107 ज्ञापन प्राप्त •समाजवादी पार्टी: 85 •भारतीय जनता पार्टी: 10 •भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस: 9 •बहुजन समाज पार्टी: 1 •सीपीआई(एम): 1 •आम आदमी पार्टी: 1 •सभी ज्ञापनों में उठाई गई शिकायतों का निस्तारण किया गया

बूथ लेवल एजेंट्स (BLA) की भागीदारी:

•कुल 5,82,877 बूथ लेवल एजेंट्स ने प्रक्रिया में भाग लिया •सभी मान्यता प्राप्त दलों के एजेंट्स ने सक्रिय सहयोग किया

पार्टी वाइज बूथ लेवल एजेंट्स की संख्या:

•भारतीय जनता पार्टी: 1,61,581 •समाजवादी पार्टी: 1,57,631 •बहुजन समाज पार्टी: 1,54,224 •भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस: 97,153 •आम आदमी पार्टी: 6,480 •अपना दल (सोनेलाल): 5,493 •भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी): 315

बुक ए कॉल विद BLO सुविधा:

•मतदाता अब BLO से सीधे बात करने के लिए कॉल बुक कर सकते हैं •voters.eci.gov.in और ECINET ऐप के जरिए सुविधा उपलब्ध •कुल 8,63,297 कॉल्स बुक •8,33,140 (97%) मतदाताओं से BLO द्वारा संपर्क •कॉल निस्तारण में यूपी को देश में प्रथम स्थान

मतदाता हेल्पलाइन व्यवस्था:

•राज्य स्तर पर SCC हेल्पलाइन: 1800-180-1950 •जिला स्तर पर DCC हेल्पलाइन: 1950 •सभी कार्य दिवसों में हेल्पलाइन संचालित •राज्य संपर्क केंद्र में लगभग 34,000 कॉल्स •जिला केंद्रों में 85,397 कॉल्स प्राप्त, शिकायतों/प्रश्नों का समाधान

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply