BollywoodIndia

‘मातृभूमि’ का नया गाना हुआ रिलीज, ‘मेरा जी नहीं भरा’ में दिखी नई जोड़ी की सिजलिंग केमिस्ट्री, फैंस एक्साइटेड

‘मातृभूमि’ का नया गाना हुआ रिलीज, ‘मेरा जी नहीं भरा’ में दिखी नई जोड़ी की सिजलिंग केमिस्ट्री, फैंस एक्साइटेड

Salman Khan Films Maatrubhumi Song: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की आगामी फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म का नया रोमांटिक गाना ‘मेरा जी नहीं भरा’ रिलीज कर दिया गया है, जिसने दर्शकों के बीच उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।

यह गाना भावनाओं से भरपूर है, जिसमें प्यार, इंतजार और जुदाई की गहराई को बेहद खूबसूरती से दर्शाया गया है। खास बात यह है कि इस गाने में इंडस्ट्री की एक नई जोड़ी जैन शॉ और नजर आ रही है, जिनकी केमिस्ट्री ने दर्शकों का ध्यान खींचा है।

रोमांस और जुदाई का भावुक मेल

‘मेरा जी नहीं भरा’ गाने की झलक खुद सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा कि“सिल्वर स्क्रीन पर आपका स्वागत है।” गाने में दिखाई गई रोमांटिक केमिस्ट्री और भावनात्मक दृश्य इसे खास बना रहे हैं।

इस गाने को मशहूर गायिका श्रेया घोषाल और गायक विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है। उनकी मधुर आवाज ने गाने को और भी भावनात्मक बना दिया है। गाने की कहानी एक सैनिक की जिंदगी को दिखाती है, जहां देश सेवा के साथ-साथ उसके निजी जीवन की भावनाएं भी जुड़ी होती हैं। इसमें दूर रहने का दर्द और रिश्तों की गहराई को प्रभावशाली तरीके से पेश किया गया है।

बदला गया फिल्म का नाम और रिलीज डेट

इस फिल्म का निर्देशन अपूर्वा लखिया कर रहे हैं। पहले इस फिल्म का नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था, जिसे बाद में बदलकर ‘मातृभूमि: में वॉर रेस्ट इन पीस’ कर दिया गया। फिल्म की रिलीज डेट में भी बदलाव किया गया है। पहले इसे 17 अप्रैल 2026 को रिलीज किया जाना था, लेकिन अब यह फिल्म 15 मई 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस नई तारीख के साथ फैंस का इंतजार और बढ़ गया है।

बहादुरी और बलिदान की कहानी

फिल्म का निर्माण सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह फिल्म बहादुरी, बलिदान और देशभक्ति की एक मजबूत कहानी को दर्शकों के सामने पेश करेगी। फिल्म में सलमान खान के साथ अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी।

अब गाने के रिलीज के बाद दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद दर्शकों की उम्मीदों पर कितना खरी उतरती है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply