HealthIndia

बुढ़ापे तक नहीं सताएगा जोड़ों का दर्द, हड्डियां बनेगी मजबूत, बस आज ही अपनाकर देखें बाबा रामदेव के ये उपाय

जोड़ों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं स्वामी रामदेव के ये उपाय


आज के समय में हमारा फोकस बोन हेल्थ पर है क्योंकि बुढ़ापे को मात देनी है, तो आज से ही अपनी हड्डियों पर ध्यान देना शुरू करना होगा। क्योंकि ये हमारा पॉश्चर परफेक्ट रखने से लेकर शरीर के ऑर्गन्स के लिए एक सुरक्षा कवच का काम करती है। और अब तो एक लेटेस्ट स्टडी भी आई है जो चौंकाने वाली है। नई रिसर्च बता रही है कि हेल्दी बोन्स ब्लड शुगर कंट्रोल करने की चाबी हो सकती हैं। स्टडी के मुताबिक बोन सेल्स एक प्रोटीन ऑस्टियो कैल्सिन बनाते हैं जो पैंक्रियाज़ को इंसुलिन छोड़ने का सिग्नल देता है और मांसपेशियों को ग्लूकोज बेहतर तरीके से इस्तेमाल करने में मदद करता है जिससे शरीर में शुगर लेवल बैलेंस रहता है। इतना ही नहीं ऑस्टियो कैल्सिन प्रोटीन वज़न घटाने और मेटाबॉलिज्म सुधारने में भी मदद करता है। और जिन लोगों की हड्डियां कमज़ोर होती है उनके शरीर पर क्या असर पड़ता है। उन लोगों पर डायबिटीज़, मोटापा, ऑस्टिपोरोसिस, आर्थराइटिस जैसी बीमारियां हमला कर देती हैं। 

खराब स्थिती में ज़ोर से छींकने-खांसने से फ्रैक्चर तक हो सकता है। इसलिए हड्डियों का ख्याल रखना बहुत ज़रूरी है। जिसका तरीका बेहद आसान है। हफ्ते में कम से कम 150 मिनट तेज चलें, सीढ़ियां चढ़े उतरें,योगिक जॉगिंग करें, दंड बैठक लगाएं और स्वामी रामदेव के बताए उपाय को आजमाकर हड्डियों को मजबूत बनाएं। उपाय आज़माएं…ताकि बुढ़ापे तक भी जोड़ों का दर्द ना सताए…(out)कमर झुकने की नौबत ना आए..

गठिया की बीमारी, यूथ पर भारी 

  • गलत पॉश्चर में बैठना
  • खराब खानपान
  • ज्यादा वजन 
  • विटामिन D की कमी
  • कैल्शियम की कमी

जोड़ों में दर्द में परहेज जरूरी

प्रोसेस्ड फूड, ग्लूटेन फूड, अल्कोहल, ज्यादा चीनी-नमक का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इनका अत्याधिक सेवन हड्डियों को कमजोर बना सकता है। 

ज्वाइंट्स पेन में सावधान रहें

  • वजन ना बढ़ने दें।
  • स्मोकिंग से बचें।
  • पॉश्चर सही रखें।

हड्डियां मजबूत बनाएगा कैल्शियम

  • 1 कप दूध जरूर पीएं ।
  • सेब का सिरका पीएं।
  • गुनगुने पानी में दालचीनी-शहद लें।

गठिया दर्द से आराम पाने का तरीका 

  • गुनगुने सरसों के तेल की मालिश करें।
  • दर्द की जगह गर्म पट्टी बांधें।
  • गुनगुने पानी में सेंधा नमक डालकर सिकाई करें। 

गठिया से हैं परेशान, तो इन बातों का रखें ध्यान  

  • चाय-कॉफी ना लें।
  • टमाटर ना खाएं।
  • शुगर कम करें।
  • तला भुना खाने से बचें।
  • वजन कंट्रोल रखें।

पीड़ातक तेल घर में बनाएं  

अजवाइन, लहसुन, मेथी, सोंठ, हल्दी, निर्गुंडी, पारिजात, अर्क पत्र को अच्छी तरह से कूट लें। सरसों या तिल के तेल में इसे उबालें। इस होममेड तेल से मसाज करें

हड्डियों के लिए सुपरफूड

  • गिलोय का काढ़ा।
  • हरसिंगार फूल का रस।
  • हल्दी-मेथी-सौंठ पाउडर।
  • हल्दी दूध।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Satya Report किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

 

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply