CrimeIndia

कर्नाटक: धारवाड़ में यूथ कांग्रेस नेता फ़ैरोज़ खान पठान की बेरहमी से हत्या, पुलिस को मिला खून से लथपथ शव

धारवाड़ में यूथ कांग्रेस नेता की हत्या
Image Source : REPORTER

कर्नाटक: धारवाड़ में देर रात यूथ कांग्रेस के एक नेता की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय फ़ैरोज़ खान पठान के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि कुछ अज्ञात हमलावर महबूब नगर स्थित उनके घर में घुस आए और उन पर जानलेवा धारदार  हथियारों से हमला कर दिया। फ़ैरोज़ की मौके पर ही मौत हो गई। जिस समय उनकी हत्या हुई, उस समय घर में परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। पड़ोसियों से मिली जानकारी के आधार पर, सब-अर्बन पुलिस तुरंत घर पहुंची और फ़ैरोज़ को खून से लथपथ पाया। पुलिस अभी तक हत्या के पीछे के कारण का पता नहीं लगा पाई है। इस हत्या की घटना की जांच के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है।
पुलिस ने दी जानकारी

पुलिस के अनुसार, कांग्रेस नेता की हत्या में चार अज्ञात हमलावर शामिल थे जो उनके घर में तब घुसे जब घर में कोई नहीं था। जबतक पठान कुछ समझ पाते हमलावरों ने धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिससे जांच में अहम सुराग मिल रहे हैं।

घर में मचा है कोहराम 
पुलिस अथिकारी ने बताया, सूचना मिलते ही उपनगरीय पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। हत्या के पीछे का मकसद अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए जांच शुरू कर दी है। वहीं, फ़ैरोज़ खान की हत्या की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों को सूचना मिली तो वे भी घर पहुंचे हैं और घर में मातम का माहौल है, चीख पुकार मची है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply