
Image Source : FREEPIK
क्या आप भी अपने बालों की लंबाई को बढ़ाना चाहते हैं? बालों को लंबा और घना बनाने के लिए मेथी को हेयर केयर रूटीन का हिस्सा बनाया जा सकता है। मेथी हेयर पैक को एक हफ्ते में 1-2 बार अप्लाई करें और महज कुछ ही हफ्तों में खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मेथी हेयर पैक आपके बालों की सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। आइए औषधीय गुणों से भरपूर मेथी हेयर पैक की रेसिपी के बारे में जानते हैं।
कैसे बनाएं मेथी हेयर पैक- सबसे पहले आपको पानी में 2 स्पून मेथी दाने को भिगोकर रखना है। कुछ घंटों के बाद आप भीगे हुए मेथी दानों को मिक्सर में डालिए और एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लीजिए। एक कटोरी में मेथी दाने का पेस्ट और तीन स्पून दही निकाल लीजिए। इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लीजिए। आइए औषधीय गुणों से भरपूर इस पेस्ट को हेयर केयर रूटीन में शामिल करने के तरीके के बारे में जानते हैं।
इस्तेमाल करने का तरीका- आपको इस पेस्ट को हेयर पैक की तरह अपने बालों पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको लगभग आधे घंटे के लिए पोषक तत्वों से भरपूर इस पैक को लगाए रखना है। 30 मिनट के बाद आप हेयर वॉश कर सकते हैं। आप इस केमिकल फ्री हेयर पैक को एक हफ्ते में एक से दो बार यूज कर सकते हैं।
बालों के लिए फायदेमंद- इस हेयर पैक में मौजूद तत्व बालों की जड़ों को पोषण देने में असरदार साबित हो सकते हैं। क्या आप हेयर फॉल प्रॉब्लम से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आप इस हेयर पैक का इस्तेमाल करना शुरू कर सकते हैं। बालों को मजबूत, लंबा और घना बनाने के लिए इस हेयर पैक को हेयर केयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है। इस हेयर पैक की मदद से आपके बाल सिल्की बन सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। Satya Report किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।



