CrimeIndia

“बीबी नहीं आई साथ, तो फूंक दी अपनी ही बाइक!” – मैहर के कटरा बाजार में सिरफिरे पति का हाई-वोल्टेज ड्रामा

मैहर :  जिले के कोतवाली थाना अंतर्गत कटरा बाजार क्षेत्र में शनिवार उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक सिरफिरे पति ने अपनी अलग रह रही पत्नी के घर के सामने जमकर हंगामा किया.विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर पति ने अपनी ही मोटरसाइकिल को आग के हवाले कर दिया.बीच सड़क पर धू-धू कर जलती बाइक और आरोपी के हंगामे को देख इलाके में दहशत का माहौल बन गया.शनिवार को इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

लंबे समय से चल रहा है विवाद
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटरा बाजार निवासी रजनी (50 वर्ष) का अपने पति रामशरण पटेल (निवासी एनकेजे, जिला कटनी) के साथ लंबे समय से मनमुटाव चल रहा है.पति की प्रताड़ना से तंग आकर रजनी उससे अलग रह रही है. पीड़िता का आरोप है कि रामशरण अक्सर उसे परेशान करता रहता है और साथ रहने के लिए दबाव बनाता है.

शराब के नशे में की मारपीट और आगजनी
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शनिवार शाम रामशरण शराब के नशे में धुत होकर रजनी के घर पहुंचा.वहां उसने पहले गाली-गलौज की और फिर रजनी के साथ मारपीट करते हुए हंगामा शुरू कर दिया.जब रजनी ने विरोध किया, तो उसने घर के बाहर खड़ी अपनी ही बाइक में आग लगा दी.कुछ ही पलों में पूरी बाइक आग के गोले में तब्दील हो गई. आसपास मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया.

पुलिस कार्रवाई का इंतजार
पीड़िता रजनी ने बताया कि वह अपने पति के व्यवहार से तंग आ चुकी है और अब उसके साथ किसी भी कीमत पर नहीं रहना चाहती.रजनी का दावा है कि उसने पूर्व में कटनी के एनकेजे थाने में भी पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन उसकी हरकतों में कोई सुधार नहीं आया.”वह मुझे लगातार प्रताड़ित कर रहा है.शनिवार को उसने न केवल मेरे साथ मारपीट की बल्कि घर के बाहर आगजनी कर दहशत फैलाई.

हैरानी की बात यह है कि इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद शनिवार शाम तक मैहर के स्थानीय कोतवाली थाने में मामले की औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस इस मामले का संज्ञान ले सकती है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply