CricketIndia

50 रनों की पारी खेलकर भी विराट कोहली ने अपनी जिद से कराया RCB का नुकसान, हार्दिक की इस गलती से हारी मुंबई इंडियंस

RCB vs MI IPL 2026

आईपीएल 2026 (IPL 2026) में आज का दूसरा मुकाबला आरसीबी (RCB) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम के बीच खेला गया. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. RCB की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रन बनाए, इस दौरान RCB के लिए फिल साल्ट, विराट कोहली और रजत पाटीदार ने अर्द्धशतक जड़ा. इन खिलाड़ियों की बदौलत ही RCB की टीम 240 रनों तक पहुंच सकी.

वहीं इसके बाद मुंबई इंडियंस की टीम जब बल्लेबाजी के लिए आई तो बेहद खराब बल्लेबाजी रही, मुंबई को शुरुआत तो अच्छी मिली, लेकिन मुंबई इंडियंस के लिए सिर्फ हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ही रन बनाने में सफल रहे.

RCB के लिए विराट कोहली ने की धीमी बल्लेबाजी

RCB की टीम जब बल्लेबाजी के लिए उतरी तो एक छोर से विराट कोहली ने धीमी बल्लेबाजी की, लेकिन दूसरे छोर से फिल साल्ट ने तेजी से रन बनाना शुरू किया. पहले विकेट के लिए दोनों ने 120 रनों की साझेदारी की, इस दौरान फिल साल्ट ने सिर्फ 36 गेंदों में 78 रनों की पारी खेली. वहीं विराट कोहली ने 38 गेंदों में 50 रन बनाए.

वहीं रजत पाटीदार ने सिर्फ 20 गेंदों में 53 रन बना डाले, रजत पाटीदार ने 4 चौके और 5 छक्के जड़े, इसके अलावा टिम डेविड ने 16 गेंदों में 34 रन बनाए, लेकिन इसके बाद जितेश शर्मा ने 9 गेंदों में 10 रन बनाए, जबकि रोमारियो शेफर्ड ने 2 गेंदों में 2 रन बनाए.

मुंबई इंडियंस ने की बेहद खराब बल्लेबाजी

मुंबई इंडियंस की टीम जब बल्लेबाजी के लिए आई तो रोहित शर्मा को जल्दी ही रिटायर्ड हर्ड होना पड़ा. उनके जाने के थोड़े देर बाद ही रयान रिकल्टन ने 22 गेंदों में 37 रन बनाए. इसके बाद तिलक वर्मा सिर्फ 1 रन बनाकर चलते बने. वहीं सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या ने मुंबई इंडियंस के जीत की नींव रखने की कोशिस की, लेकिन इन दोनों के आउट होते ही मुंबई इंडियंस की पारी ताश के पत्तो की तरह बिखरी.

सूर्यकुमार यादव ने 33 रनों की पारी खेली इस दौरान उन्होंने 22 गेंदों का सामना किया, जबकि हार्दिक पंड्या ने 22 गेंदों में 40 रन बनाए. वहीं अंत में रदरफोर्ड ने तेजी से रन बनाकर मुंबई इंडियंस को जीताने की पूरी कोशिस की, लेकिन वो ऐसा करने में असफल रहे. रदरफोर्ड ने

हार्दिक पंडया की ये गलती बनी हार की वजह

हार्दिक पंड्या ने आज बेहद खराब कप्तानी की, उन्होंने सबसे पहली गलती टीम का चयन करने में किया, वहीं उनकी टीम के गेंदबाजों ने जमकर तेजी से रन लुटाए. वहीं जब मुंबई इंडियंस की टीम बल्लेबाजी के लिए आई तो हार्दिक पंड्या और रदरफोर्ड के अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज तेजी से रन नही बना सका, वहीं रोहित शर्मा का रिटायर्ड हर्ट होना मुंबई के हार की वजह बना.

शतक जड़ने के बाद संजू सैमसन ने जीता करोड़ो फैंस का दिल खुद को नही बल्कि इस खिलाड़ी को दिया CSK की जीत का पूरा श्रेय

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply