प्लास्टिक, कांच, स्टील या कॉपर की बोतल चाहें जिसकी भी हो उसकी सफाई करना बेहद जरूरी है। नहीं तो इनमें बदबू आने लगती है और गंदगी जमा हो जाती है। ऐसे में यहां बताए तरीके आप बहुत काम आ सकते हैं।

सबसे पहले करें ये काम
बोतलों की बदबू और गंदगी को हटाने के लिए आपको सबसे पहले स्क्रबिंग करनी चाहिए। यह उन बोतलों के लिए काम का नुस्खा है जिनके कोनों में ब्रश या हाथ नहीं पहुंच पाता है। कच्चे चावल एक नैचुरल स्क्रबर की तरह काम करते हैं। इसके लिए सबसे पहले बोतल में एक मुट्ठी कच्चे चावल डालें। फिर थोड़ा पानी डालें। साथ में बर्तन धोने वाला लिक्विड मिलाएं। बोतल का ढक्कन बंद कर दें। थोड़ी देर शेक करें। ऐसा करने से चावल के दाने बोतल की दीवारों से टकराकर गंदगी हटा देंगे।
नींबू और बेकिंग सोडा
नींबू और बेकिंग सोडा से भी आप बोतल को साफ कर सकते हैं। बोतल में एक चम्मच बेकिंग सोडा और कुछ बूंदें नींबू का रस डालें। इसके बाद हल्का गुनगुना पानी डालें। अच्छे से हिलाएं। थोड़ी देर ऐसे ही छोड़ दें। फिर बोतल को पानी से धो लें।
नमक और नींबू
बोतल से बदबू हटाने के लिए नमक और नींबू यूज करें। इसके लिए बोतल में नमक और नींबू डालकर एक ब्रश की मदद से अच्छे से रगड़ें। कुछ समय तक ऐसे ही छोड़ दें, फिर इसे साफ पानी से धो लें। इस तरह बोतल से बदबू नहीं आएगी।



