HealthIndiaTrending

गर्मियों में सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं मोरिंगा, जान लें इसे खाने से क्या फायदे होते हैं

गर्मियों के मौसम में मोरिंगा (सहजन) किसी सुपरफूड से कम नहीं है। इसका सेवन शरीर को ठंडक पहुंचाता है। इसके पोषक तत्व शरीर को चिलचिलाती धूप और गर्मी से लड़ने में मदद करते हैं। चलिए जानते हैं इसके सेवन से क्या क्या फायदे मिल सकते हैं।
गर्मियों में सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं मोरिंगा, जान लें इसे खाने से क्या फायदे होते हैं
गर्मियों में मोरिंगा खाने के फायदेImage Source : FREEPIK

गर्मियों में पसीने के जरिए शरीर से विटामिन और मिनरल्स निकल जाते हैं। ऐसे में मोरिंगा शरीर को जरूरी पोषण देने में मदद करता है। इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट बैलेंस बनाए रखते हैं और आपको थकान महसूस नहीं होने देते।

2. लू से बचाए
मोरिंगा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की लू से बचाने में मदद करता है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, जिससे गर्मियों में होने वाले संक्रमणों का खतरा कम हो जाता है।

3. पाचन तंत्र के लिए रामबाण
गर्मियों में अक्सर पाचन संबंधी समस्या से लोग परेशान रहते हैं। मोरिंगा की पत्तियों और फलियों में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है जो कब्ज की समस्या को दूर करता है। पेट की सूजन को कम करता है। आंतों की सफाई में भी मदद करता है।

4. त्वचा और बालों की सुरक्षा
तेज धूप त्वचा को झुलसा देती है और बालों को ड्राई बना सकती है। मोरिंगा में विटामिन ए और ई के साथ-साथ ‘ओलिक एसिड’ होता है, जो त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है और सूरज की UV किरणों से होने वाले नुकसान से बचाता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें/सत्‍य रिपोर्ट एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply