फलों को स्टोर करने से पहले इस खास मिश्रण वाले पानी में डुबाएं

फलों को काटने के बाद आपको उन्हें स्टोर करने से पहले एक खास मिश्रण वाले पानी में डुबोना चाहिए। इसे तैयार करने के लिए एक बाउल में पानी को उबाल लें। उसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिलाएं। बहुत थोड़ी सी चीनी भी डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इस पानी में फलों को थोड़ी देर डालें और फिर बाहर निकाल लें।

ऐसा करने से फल लंबे समय तक फ्रेश रह सकते हैं। नींबू में मौजूद विटामिन सी फलों को ऑक्सीडाइज होता है। इससे फलों का रंग जल्दी काला नहीं पड़ता है। वहीं चीनी फलों की मिठास को बरकरार रखने में मदद करती है। सेब, पपीता जैसे फलों पर आप सीधे नींबू का रस भी लगा सकते हैं। ध्यान रहे कि नमक बहुत ज्यादा न हो, वरना फलों का स्वाद नमकीन हो सकता है। इसके बाद फलों को पानी से निकालकर एयरटाइट डिब्बे में रख दें।

शहद वाला नुस्खा आजमाएं

फलों को फ्रेश रखने के लिए आप शहद का इस्तेमाल भी कर सकते है। इसके लिए गुनगुने पानी में शहद डालें। फिर कुछ सेंकेड्स कटे हुए फलों को डाल दें। फिर बाहर निकालकर एयर टाइट डिब्बे में फ्रिज में स्टोर करें। ऐसा करने से फलों का स्वाद खराब होने से बचाया जा सकता है। इसके अलावा आप फलों को धोते समय बर्फ वाले पानी का इस्तेमाल करें। उन्हें सुखाकर जिप-लॉक बैग में रखकर फ्रिज में स्टोर करें।

बरतें यह सावधानी

ज्यादा देर तक कटे हुए फलों को खाने से फूड प्वाइजनिंग की समस्या हो सकती है। इसलिए कोशिश करें कि फलों को काटकर तुरंत खाएं। ज्यादा देर तक काटने से इसके पोषक तत्व और फायदे कम हो सकते हैं