CrimeIndiaTrending

सुहागरात पर ही पति ने दुल्‍हन को गैरों के हवाले किया, पांच मर्दों ने पूरी रात नोचा-खसोटा, फिर यूं ही छोड़ फरार

 तेलंगाना में एक चौंकाने वाली घटना को अंजाम दिया गया है. एक शख्‍स ने शादी की रात ही अपनी नई-नवेली दुल्‍हन को गैरों के हवाले कर दिया. इन सभी ने रात में शराब पी और पीड़िता के साथ संबंध बनाए. अब राष्‍ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले में स्‍वत: संज्ञान लेते हुए प्रदेश के डीजीपी को तत्‍काल एक्‍शन लेने को कहा है.
सुहागरात पर ही पति ने दुल्‍हन को गैरों के हवाले किया, पांच मर्दों ने पूरी रात नोचा-खसोटा, फिर यूं ही छोड़ फरार

नवविवाहिता को शादी की रात ही पति ने पांच दोस्‍तों के हवाले कर दिया, जिन्‍होंने पीड़िता के साथ शारीरिक संबध बनाए. (सांकेतिक तस्‍वीर AI)

हैदराबाद. तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक बेहद गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक नवविवाहिता ने अपने पति और उसके दोस्तों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है. इस घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है. यह घटना सामने आने के बाद स्‍थानीय पुलिस-प्रशासन में भी हड़कं मच गया. चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी पति ने सुहागरात को ही पत्‍नी को गैरों के हवाले कर दिया.

महिला आयोग की चेयरपर्सन ने तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (DGP) को निर्देश दिया है कि मामले में तत्काल प्रभाव से प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज की जाए, सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए और जांच को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए. साथ ही पीड़िता की सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम उठाने के भी निर्देश दिए गए हैं. आयोग ने सात दिनों के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है. एनसीडब्ल्यू ने अपने बयान में इस घटना को महिला की गरिमा, शारीरिक स्वायत्तता और विवाह संस्था की पवित्रता का गंभीर उल्लंघन बताया है. आयोग ने इस कृत्य की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यह घटना समाज के लिए अत्यंत चिंताजनक है.

क्‍या है मामला

पुलिस के अनुसार, 22 वर्षीय पीड़िता ने हाल ही में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्‍होंने बताया कि यह घटना उसकी शादी की रात ही हुई थी. महिला का आरोप है कि 28 जुलाई 2025 को उसने आंध्र प्रदेश के नेल्लोर जिले के एक 28 वर्षीय व्यक्ति से कुकटपल्ली स्थित सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में विवाह किया था. शादी के बाद दोनों बेगमपेट के एक किराए के मकान में रहने लगे. पीड़िता ने आरोप लगाया कि शादी की रात उसके पति ने अपने पांच दोस्तों को घर बुलाया, जहां सभी ने शराब का सेवन किया और उन्‍हें भी जबरन शराब पिलाई गई. महिला के मुताबिक, जब वह बेहोश हो गई, तब उसके पति और उनके दोस्तों ने उनके साथ गैंगरेप किया.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply