CrimeIndiaTrending

पति झगड़ता है, तुम्हारा दोस्त है तो थोड़ा समझा दो…बासुदेव मल‍िक ने कांड ही कर डाला

बेंगलुरु में पत‍ि के दोस्‍त से अपनी परेशानी कहना एक पत्‍नी के ल‍िए ज‍िंदगी भर का नासूर बन गया. पत‍ि-पत्‍नी और वो वाले मामले में यारंदाहल्ली में निर्माण मजदूर सुनील नायक के दोस्त बासुदेव मलिक ने गला रेतकर हत्या कर दी और शव बैग में खाली प्लॉट में फेंक दि‍या.
पति झगड़ता है, तुम्हारा दोस्त है तो थोड़ा समझा दो…बासुदेव मल‍िक ने कांड ही कर डाला

बेंगलुरू में पत‍ि के दोस्‍त से अपनी परेशानी बताना पत्‍नी को पड़ गया भारी, युवक ने पति‍ का काट द‍िया गला.

Bengaluru Crime: पति के दोस्त से अपनी परेशानी कहना एक पत्नी को इतना भारी पड़ गया कि अब वह जिंदगी भर इसके लिए पछताती रहेगी. बेंगलुरु में ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें एक दोस्त ने दूसरे दोस्त का गला रेतकर हत्या कर दी और फिर उसके शव को प्लास्टिक के बोरे में ठूंसकर खाली प्लॉट में फेंक दिया. यह चौंकाने वाला मामला बेंगलुरु के यारंदाहल्ली के आरके टाउनशिप लेआउट में सामने आया है. संभावना जताई जा रही है कि आरोपी ने पीड़ित की पत्नी को हासिल करने के लिए यह जघन्य अपराध किया है.

26 मार्च की सुबह पुलिस को यारंदाहल्ली के पास एक खाली प्लॉट में गनी बैग मिला. बैग के अंदर 42 वर्षीय निर्माण मजदूर सुनील नायक का शव था. उसका गला रेता हुआ था. सुनील अपनी पत्नी पुष्पा के साथ पुलिस लेआउट, यारंदाहल्ली में किराए के मकान में रहता था. 25 मार्च की रात जब वह घर नहीं लौटा तो पुष्पा ने मकान मालिक आनंद को सूचित किया.
सुनील को खोजते-खोजते आनंद, पुष्पा और रिश्तेदारों ने बार के पास खाली प्लॉट में बोरा पड़ा देखा. जिसे खोला गया तो अंदर सुनील का शव था. पुलिस जांच में पता चला कि सुनील और आरोपी बासुदेव मलिक (30 वर्ष) उसी रात बार के पास शराब पी रहे थे. दोनों निर्माण मजदूर थे और एक-दूसरे को काफी पहले से जानते थे.यहां तक कि सुनील की पत्नी पुष्पा भी मलिक को जानती थी. मलिक ओडिशा का रहने वाला है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply