DharamIndiaTrending

शरीर के इन हिस्सों पर तिल मतलब अपार धन-दौलत, साक्षात लक्ष्मी का रूप होती हैं ये महिलाएं, खुशियों से भर देती हैं पति का घर

ज्योतिष और सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार महिलाओं के शरीर के कुछ खास हिस्सों पर तिल होना सौभाग्य, धन और सफलता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे संकेत उन्हें परिवार के लिए भी बेहद लकी बनाते हैं।
Lucky Moles for girls- India TV Hindi
Image Source : PEXELS
  1. माथे के बीच तिल: माथे के बीच तिल होना सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। ऐसी महिलाएं आत्मविश्वासी होती हैं और अपने परिवार के लिए सफलता के नए रास्ते खोलती हैं।
  2. हथेली पर तिल: अगर किसी महिला की हथेली के बीचोंबीच तिल हो और मुट्ठी बंद करने पर वह छिप जाए, तो इसे बहुत शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि ऐसी महिलाओं के पास धन की कभी कमी नहीं होती और पैसा उनके पास टिकता है।
  3. तलवे पर तिल: पैर के तलवे पर तिल होना राजयोग का संकेत माना जाता है। ऐसी महिलाएं करियर में ऊंचाइयां हासिल करती हैं और उन्हें विदेश यात्रा के अवसर भी मिलते हैं। यह अपने परिवार के लिए तरक्की का रास्ता खोलती हैं।
  4. ठुड्डी पर तिल: ठुड्डी पर तिल होना केवल सुंदरता ही नहीं बल्कि आर्थिक मजबूती का भी संकेत देता है। ऐसी महिलाएं शांत स्वभाव की होती हैं और धन को संभालकर रखने में माहिर मानी जाती हैं। इनके घर में हमेशा बरकत बनी रहती है।
  5. नाक पर तिल का मतलब: नाक की नोंक पर तिल होना बेहद शुभ माना जाता है। इसे राजयोग का संकेत माना जाता है। ऐसी महिलाओं को कम मेहनत में भी अच्छी सफलता मिलती है और ये आरामदायक और लग्जरी जीवन जीना पसंद करती हैं।
  6. कमर पर तिल का संकेत: कमर पर तिल होना भी शुभ माना जाता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसी महिलाओं को जीवन में भौतिक सुख सुविधाएं मिलती हैं और वे अपने परिवार के लिए लकी साबित होती हैं।

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply