पवित्र गोमती नदी के किनारे स्थित रुद्रावर्त कुण्ड श्रद्धा और कौतूहल का एक अद्भुत संगम है. देखने में यह एक सामान्य जलस्रोत लगता है, लेकिन इसके भीतर छिपे रहस्य आज भी विज्ञान और तर्क से परे हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस कुण्ड के गहरे जल में स्वयं महादेव शिवलिंग के रूप में विराजमान हैं. आइए जानते हैं इस कुंड से जुड़े रहस्य.
)
Rudra Kund Mahadev Mandir: उत्तर प्रदेश के पावन नैमिषारण्य क्षेत्र में गोमती नदी के किनारे एक ऐसा स्थान है, जो दुनिया भर के भक्तों और पर्यटकों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है. इस जगह का नाम है रुद्रावर्त कुण्ड. पहली नजर में यह एक साधारण सा जल का कुण्ड लगता है, लेकिन यहां होने वाली घटनाएं वैज्ञानिकों को भी हैरान करती हैं. इस कुंड को लेकर पौराणिक मान्यता है कि यहां गहरे पानी में भगवान शिव स्वयं शिवलिंग के रूप में विराजमान हैं. जब को श्रद्धालु इस कुंड में बेलपत्र अर्पित करता है, तो उसके बदले उन्हें फल मिलता है. ऐसे में आइए जानते हैं रुद्र कुंड महादेव मंदिर से जुड़े रहस्य.
बेलपत्र का पानी में डूब जाना
प्रकृति का नियम है कि हल्की चीजें जैसे पत्तियां पानी पर तैरती हैं. मगर, रुद्रावर्त कुण्ड में उल्टा होता है. जब कोई भक्त यहां भगवान शिव का नाम लेकर बेलपत्र चढ़ाता है, तो वह पानी पर तैरने के बजाय सीधे नीचे गहराई में चला जाता है. स्थानीय श्रद्धालुओं का ऐसा मानना है कि महादेव खुद उस बेलपत्र को स्वीकार करते हैं. लेकिन एक शर्त है- अगर बेलपत्र कहीं से कटा-फटा या खंडित हो, तो वह नहीं डूबता. इस चमत्कार से वैज्ञानिक भी हैरान हैं.
दूध की सीधी धारा का रहस्य
आमतौर पर जब हम पानी में दूध डालते हैं, तो वह तुरंत चारों तरफ फैल जाता है. लेकिन, इस कुण्ड का चमत्कार ऐसा है कि यहां चढ़ाया गया दूध पानी में फैलता नहीं है, बल्कि एक सीधी लकीर की तरह सीधे नीचे गहराई की ओर जाता है. इसे देखकर ऐसा लगता है जैसे कोई अदृश्य शक्ति उस दूध को नीचे की ओर खींच रही हो. इस कुंड से जुड़ा यह रहस्य भी लोगों को हैरान करता है.
प्रसाद के रूप में वापस मिलते हैं फल
इस कुण्ड की एक और दिलचस्प परंपरा है. श्रद्धालु यहां श्रद्धा के साथ फल (जैसे केला या संतरा) अर्पित करते हैं. कहा जाता है कि अगर आप यहां पांच फल चढ़ाते हैं, तो कुछ फल पानी के अंदर समा जाते हैं और कुछ समय बाद एक या दो फल अपने आप तैरकर ऊपर आ जाते हैं. लोग इसे महादेव का आशीर्वाद समझकर प्रसाद के रूप में घर ले जाते हैं.
रोगों से मिलती है मुक्ति
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस पवित्र कुण्ड में दर्शन और पूजन करने से न सिर्फ मनोकामनाएं पूरी होती हैं, बल्कि त्वचा से जुड़ी बीमारियों में भी लाभ मिलता है. यही वजह है कि यहां साल भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है.