तीनों लड़के और दोनों लड़कियां अलग-अलग समुदाय के बताए जा रहे हैं, पुलिस कर रही है पूछताछ

इस संबंध में बजरंग दल के जिला सह संयोजक शिवम सिंह ने बताया कि उन्हें प्रांत स्तर से सूचना मिली थी कि दो लड़कियों को कथित रूप से बेचने के लिए तीन युवक दिल्ली ले जा रहे हैं. सूचना के आधार पर संगठन के कार्यकर्ताओं को रेलवे स्टेशन पर निगरानी के लिए लगाया गया.
इस दौरान, जैसे ही युवक दोनों युवतियों को लेकर कैफियत एक्सप्रेस में अपनी सीट पर पहुंचे, उन्हें पकड़ लिया गया और पुलिस को सुचना दी गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर अपने साथ सिधारी थाने ले गई, जहां उनसे पूछताछ कर रही है.
बजरंग दल संयोजक शिवम सिंह का आरोप है कि तीनों लड़के अलग समुदाय के हैं. वह दूसरे समुदाय के लड़कियों को निशाना बनाते हैं और दिल्ली ले जाकर बेच देते हैं, क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. युवतियों के परिजनों को सूचना दे दी गई है. उनके आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि युवतियां परिजनों की जानकारी में जा रही थीं, या नहीं, साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि लड़कियां बालिग हैं या नाबालिग.