IndiaTrending

गुरुजी स्कूल से क्यों हैं गोल?’, डीएम ने काटा दो का वेतन, लापरवाही पर नोटिस

श्रावस्ती डीएम ने प्राथमिक विद्यालय पूरे खैरी का औचक निरीक्षण किया, अव्यवस्थाएं देखकर हुए नाराज

shravasti dm action two teachers salaries deducted following primary school inspection

श्रावस्ती: जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने विकासखण्ड हरिहरपुररानी के अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय पूरे खैरी का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान एक शिक्षामित्र समेत दो शिक्षक गायब मिले. इस पर डीएम ने जानकारी ली. डीएम ने दोनों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश दिया है. साथ ही नोटिस जारी करने का भी आदेश दिया है. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विद्यालय में अध्यापकों की उपस्थिति एवं नामांकन के सापेक्ष छात्र-छात्राओं की उपस्थिति की जानकारी ली.

डीएम ने मांगी जानकारी: स्कूल में जिलाधिकारी ने विद्यालय में अध्यापकों की उपस्थिति एवं नामांकन के सापेक्ष छात्र-छात्राओं की उपस्थिति की जानकारी ली. इस पर ज्ञात हुआ कि विद्यालय में तीन सहायक अध्यापक उपस्थित पाए गए. वहीं, एक सहायक अध्यापक श्रीमती रचना व 01 शिक्षामित्र राम कुमार मिश्र अनुपस्थित पाए गए. इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए एक दिन का वेतन काटने तथा कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया. इसके अलावा जिलाधिकारी ने छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply