CrimeIndiaTrendingUttar Pradesh

दो बोरी गेहूं के विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, मां को भी किया घायल, हिरासत में कलयुगी बेटा

Satya Report: उत्तर प्रदेश के बलिया में एक बेटे ने 2 बोरी गेहूं के विवाद में अपने पिता की हत्या कर दी. इतना ही नहीं बीच-बचाव के लिए आई मां को भी घायल कर दिया.

दो बोरी गेहूं के लिए पिता का कत्ल

मनोज चतुर्वेदी /बलिया: संतान जब छोटी होती है तो मां- बाप की अंगुली पकड़कर ही चलना सीखती है.लेकिन जरा सोचिये वही संतान बढ़ी होकर एक केवल दो बोरी गेहूं के लिए उसी पिता का कत्ल कर दे, जिसने अपनी संतान की ख्वाहिशें पूरी करने के लिए अपनी जरूरतों की भी परवाह नहीं की. ऐसा ही मामला सामने आया है. जनपद बलिया से. यहां  रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नथूपुर गांव से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक बेटे ने अपने ही पिता की जान ले ली. इस घटना में बीच-बचाव करने आई मां भी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनका उपचार जिला अस्पताल में जारी है. .

झाड़ियों में मिला बुजुर्ग का शव
बुधवार सुबह करीब सात बजे सांवरा-हजौली मार्ग के किनारे झाड़ियों में एक बुजुर्ग का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों की नजर जब शव पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और मृतक की पहचान नथूपुर निवासी 75 वर्षीय महेंद्र चौहान के रूप में की

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply