IndiaTrendingUttar Pradesh

4 लाख कीमत, बादाम से महंगा दूध… सहारनपुर के शख्स ने खरीदी दुनिया की सबसे छोटी गाय, पीएम मोदी की भी दुलारी

 अगर कोई आपसे पूछे कि दुनिया की सबसे अच्छी गाय का दूध कितने रुपये किलो होगा, तो आपका जवाब ज्यादा से ज्यादा यही होगा कि 500 रुपये किलो, लेकिन आपको  यह जानकर हैरानी होगी कि सहारनपुर में एक पशु प्रेमी ने ऐसी गाय खरीदी है जिसका दूध एक हजार रुपये किलो है.
1000 रुपये किलो दूध वाली गाय
1000 रुपये किलो दूध वाली गाय

Satya Report: सहारनपुर में पशु प्रेम के लिए पहचाने जाने वाले राजेंद्र अटल इन दिनों एक खास वजह से चर्चा में हैं, क्योंकि उन्होंने एक ऐसी गाय खरीदी है जिसका दूध 100, 200 या 400 नहीं बल्कि हजार रुपये किलो बिकता है.

नन्ही गाय ने बढ़ाई राजेंद्र के कलेक्शन की शान

नन्ही गाय ने बढ़ाई राजेंद्र के कलेक्शन की शान

सहारनपुर के राजेंद्र अटल के पास पहले से ही कई नस्लों की गायें, खरगोश, कबूतर, मछलियां, बिल्लियां और कुत्ते मौजूद हैं, लेकिन यह नन्ही गाय उनके कलेक्शन का सबसे खास आकर्षण बन गई है.

राजेंद्र अटल बताते हैं कि इस गाय को पालने की प्रेरणा उन्हें तब मिली, जब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छोटी गायों के साथ स्नेह करते देखा. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश से इस दुर्लभ नस्ल को लाकर अपने यहां रखा. अब उनका लक्ष्य इस नस्ल का स्थानीय स्तर पर संवर्धन (ब्रीडिंग) करना है, ताकि इच्छुक लोग भी इसे आसानी से पाल सकें.

सबसे छोटी नस्ल की गाय

सबसे छोटी नस्ल की गाय

दुनिया की सबसे छोटी मानी जाने वाली इस गाय की नस्ल को पुंगनूर  के नाम से जाना जाता है. जो मुख्यत आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में पाई जाती है. यह गाय अपनी छोटी कद-काठी, कम खुराक (चारा), शांत स्वभाव और आकर्षक रूप के लिए जानी जाती है. .

इसकी ऊंचाई करीब सवा दो फीट है, जो इसे अन्य गायों से अलग बनाती है. स्वभाव से यह बेहद शांत और मिलनसार होती है, जिससे यह लोगों के बीच जल्दी घुल-मिल जाती है. बच्चों से लेकर बड़े तक, हर कोई इसकी चंचलता और मासूमियत का दीवाना हो रहा है.

धार्मिक मान्यता

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भी इस गाय का विशेष महत्व है. माना जाता है कि इसके दूध से शिवलिंग का अभिषेक करना शुभ होता है. यही वजह है कि इसके दूध की कीमत बाजार में एक हजार रुपये प्रति लीटर से भी अधिक बताई जा रही है. वहीं, इस गाय की कीमत करीब चार लाख रुपये से ऊपर आंकी गई है.

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply