मध्य प्रदेश के खंडवा में पिछले दिनों थार और बलेनो की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि ये कोई दुर्घटना नहीं थी, बल्कि सोची समझी साजिश थी। जीजा और साली का प्रेम प्रसंग सामने आया है।

Satya Report: 12 साल से चल रहा था जीजा साली का अफेयर
बताया जा रहा है, कि 40 साल का लवकुश राठौर शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। पिछले 12 सालों से उसका अपनी कज़िन साली सारिका से अफेयर चल रहा था। परिवार वालों ने इस बात की भनक लगने के बाद सारिका की शादी तय कर दी थी। बस इसी बात से आरोपी लवकुश नाखुश था और उसने सारिका के परिवार वालों को रास्ते से हटाने के लिए एक्सीडेंट की साजिश रची थी।
पूरे परिवार को खत्म करने की रची साजिश .
इसी साजिश के तहत थार एक्सिडेंट कराया गया। पूरा परिवार बेटी सारिका की शादी की तैयारी में जुटा था और खरीदारी करने के लिए बाजार जा रहा था इसी दौरान लवकुश ने यह साजिश रची और वारदात को अंजाम दिया। थार ने बलेनो को जोरदार टक्कर मार दी थी, उसमें सारिका का पूरा परिवार सवार था। थार के टक्कर से बलेनो कार गड्ढे में गिर गई। कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। मूंदी थाना पुलिस ने इस मामले में जांच करते हुए सनावद निवासी आरोपी लवकुश राठौर के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।



