DharamIndiaTrending

पर्स में रखें ये 3 चीजें, खिंचा चला आएगा पैसा, आज ही करें ये उपाय

 वास्तु के नियम के अनुसार अगर पर्स में आपने तीन चीजों को रख लिया तो आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी हो जाएगी। आइए जानते हैं कि आखिर ये तीन चीजें कौन सी हैं?

Satya Report:

पर्स और किस्मत कनेक्शन

वास्तु शास्त्र में सिर्फ घर और घर की दिशा की बात नहीं होती है। इस शास्त्र में हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी छोटी-छोटी चीजों का भी जिक्र होता है। हमारा पर्स भी ऐसी ही एक चीज है जो पैसों और किस्मत से ही जुड़ा माना जाता है। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि पर्स को लेकर अगर वास्तु से जुड़े नियमों का पालन ना किया जाए तो पैसों का संकट आ सकता है। दरअसल पर्स में गलत चीजें रखने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती है। ऐसे में जानते हैं कि आखिर वास्तु के हिसाब से हमें पर्स में क्या रखना चाहिए?

पर्स ऐसे लाएगा गुडलक

वास्तु शास्त्र और पर्स का कनेक्शन बेजोड़ है। वास्तु के अनुसार पर्स में रखी हुई हर एक चीज हमारी एनर्जी को कहीं ना कहीं जरूर प्रभावित करती है। अक्सर लोग पर्स में पुराने बिल, बेकार कागज या फिर कोई ऐसी चीज रख देते हैं जो भूलकर भी नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से पैसों की तंगी हमेशा बनी रहती है। ऐसे में पर्स को हमेशा साफ और व्यस्थित रखना चाहिए। आज जानेंगे कि हमें पर्स में ऐसी कौन सी चीज रखनी चाहिए जिससे पैसों का फ्लो अच्छा हो और आर्थिक स्थिति बेहतर हो सके।

पर्स में रखें चावल के दाने

वास्तु शास्त्र के हिसाब से पर्स में थोड़े से चावल के दाने को रखना काफी शुभ माना जाता है। अगर चावल में थोड़े से हल्दी लगा देंगे तो ये पैसे के साथ-साथ सौभाग्य भी ले आएगा। दरअसल चावल को समृद्धि और बरकत के रूप में देखा जाता है। इसे पर्स में रखने से पैसों की कमी कभी नहीं होगी और फालतू के खर्चों पर भी लगाम चल जाएगी। बस इस बात का ध्यान रखें कि पर्स में जब भी आप चावल के दाने रखें तो ये सूखे ही हो।

पर्स में रखें मां लक्ष्मी की फोटो

वास्तु शास्त्र के नियम के अनुसार पर्स में मां लक्ष्मी की एक छोटी सी फोटो रखना भी शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस उपाय से पैसों से जुड़ी हर दिक्कत दूर हो जाती है और आय के भी नए सोर्स बनने लगते हैं। बस इतना ध्यान रखें कि पर्स में मां लक्ष्मी की तस्वीर साफ हो और ये कहीं से भी मुड़ी हुई ना हो .

पर्स में रखें हरी इलायची

वास्तु के अनुसार आप पर्स में हरी इलायची रखेंगे तो ये गुडलक ले जाएगी। शास्त्र के हिसाब से इलायची पॉजिटिव एनर्जी ले आता है। ऐसे में पैसों से जुड़ा कोई भी काम जो रुका हुआ था वो रफ्तार पकड़ने लगता है। साथ ही ये गुडलक ले आएगा और आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है।

इन बातों का भी रखें ध्यान

वास्तु के नियम के हिसाब से आपको अपने पर्स में कभी भी पुराने फटे हुए नोट नहीं रखने चाहिए। साथ ही पर्स से पुराने कागज या बिल्स बाहर निकाल दें। अगर ऐसा नहीं करेंगे तो पैसों के फ्लो में बाधा आएगी। ऐसे में पर्स की साफ-सफाई भी जरूरी है। कोशिश करें कि आप पर्स में सिर्फ जरूरत की ही चीजें रखें।

वास्तु के उपाय से नहीं होगी पैसों की कमी

अगर आपने पर्स से जुड़े वास्तु के इन नियमों का पालन कर लिया तो पैसों से जुड़ी हर दिक्कत धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी। कुछ ही दिन में आपको अपनी आर्थिक स्थिति में भी सुधार दिखने लगेगा। डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए वास्तुशास्त्र विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply