HealthIndiaTrending

पानी में मिलाएं हल्दी और केसर, रोज पिएं औषधीय गुणों से भरपूर ड्रिंक, सेहत को मिलेंगे चौतरफा लाभ

क्या आपने कभी हल्दी और केसर का पानी पिया है? अगर नहीं, तो आपको इस नेचुरल ड्रिंक का सेवन करने के कुछ जबरदस्त फायदों के बारे में जान लेना चाहिए।
हल्दी-केसर का पानी- India TV Hindi
AI Image

Satya Report: मूड सुधारने में कारगर- आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हल्दी और केसर का पानी न केवल आपकी फिजिकल हेल्थ पर बल्कि आपकी मेंटल हेल्थ पर भी पॉजिटिव असर डाल सकता है। औषधीय गुणों से भरपूर हल्दी और केसर का पानी मूड को सुधारने में मददगार साबित हो सकता है। आयुर्वेद के मुताबिक सुबह-सुबह खाली पेट हल्दी और केसर का पानी पीने की सलाह दी जाती है।

कैसे बनाएं हल्दी-केसर का पानी- सबसे पहले आपको एक पैन में 1 गिलास पानी निकाल लेना है। अब इस पैन में चुटकी भर हल्दी और 3-4 केसर के धागे भी निकाल लीजिए। आपको इस पानी को लगभग 5 से 6 मिनट तक बॉइल करना है। आप गैस बंद करके हल्दी-केसर के पानी को हल्का ठंडा होने दीजिए। अब आप इस पानी को छानकर सुबह खाली पेट पी सकते हैं। कुल मिलाकर हल्दी और केसर का पानी आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें .

contact.satyareport@gmail.com

Leave a Reply